हम किसी से कम नहीं फिल्म के दौरान एक्ट्रेस जीनत अमान की हाइट को लेकर सेट पर कर दिया था एक्टर ने हंगामा बोले की - ऐसे फ्रेम में काम नहीं करूँगा जिसमे एक्ट्रेस उनसे लंबी लगे, कुशन का लेना पड़ा शूट करते वक्त सहारा...
Hum Kisise Kum Naheen
फिल्मों की दुनिया में सिर्फ कैमरे और लाइट ही नहीं आती है बल्कि यहां पर हर एक छोटी-छोटी चीज मायने रखती है खासकर जब बात आती है हीरो हीरोइन की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की अक्सर लोग यह देखते हैं की फिल्मों में हीरो की हाइट हमेशा हीरोइन से ज्यादा दिखाई जाती है चाहे इसके लिए डायरेक्ट कोई भी तरकीब क्यों ना अपना ले? एक समय ऐसा था जब हीरो अपनी हीरोइन से लंबा ना दिखाने पर नाराज हो जाया करते थे इसी से जुड़ा एक किस्सा एक्टर ऋषि कपूर और खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान के बीच हुआ था जो कि आज भी फिल्मी गलियारों में याद किया जाता है.
साल 1977 में आई फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक एक मानी जाती है, इस फिल्म में पहली बार ऋषि कपूर और जीनत अमान की जोड़ी लोगों को देखने को मिली थी हालांकि पर्दे पर दोनों की जोड़ी रोमांटिक और अट्रैक्टिव लग रही थी लेकिन शूटिंग के दौरान एक बहुत बड़ा हंगामा हो गया था. जब ऋषि कपूर को जीनत अमान की हाइट खटकने लगी थी दरअसल जीनत अमान ऋषि कपूर से हाइट में लंबी थी और गाने के सीन के दौरान ये हाइट डिफ्रेंस साफ नजर आ रहा था, जिस वजह से ऋषि कपूर नाराज हो गए थे और शूटिंग हो वहीं रोक दिया गया था.
कई साल बाद जीनत अमान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी फनी किस्से को फैंस के साथ शेयर किया है उन्होंने बताया की फिल्म में एक फेमस कव्वालीगाने की शूटिंग के दौरान जब ऋषि कपूर की लंबाई उनसे छोटी दिख रही थी तो वो इस बात पर गुस्सा हो गये थे, हालांकि उसके बाद सीन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को सोफे पर बैठकर वह गाना कंप्लीट किया गया मगर जब डायरेक्ट ने कैमरा सेट किया तो फर्क और ज्यादा साफ दिखाई देने लगा जीनत अमान ने मजाक के अंदाज में लिखा कि उसे वक्त ऋषि जी काफी चिढ़ गए थे और उन्होंने साफ कह दिया था वैसे फ्रेम में काम ही नहीं करेंगे .
डायरेक्टर ने दोनों स्टार की हाइट बैलेंस करने के लिए एक बहुत ही दिलचस्प तरीके को अपनाया उन्होंने ऋषि कपूर को सोफे पर बैठते समय उनके नीचे एक नहीं बल्कि दो मोटे कुशन रख दिया ताकि उनकी हाइट जीनत अमान के बराबर दिखने लगे और कमरे में ज्यादा फर्क नजर आए इस सॉल्यूशन के बाद शूटिंग आगे बढ़ी और गाना बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया और आज भी वह गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है यह किस्सा इस बात का सबूत है की फिल्मों में छोटी से छोटी चीज कितनी बड़ी दिक्कत बन सकती है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…