Hrithik Roshan on Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ है. तबसे लोग इसके VFX की आलोचना कर रहे हैं और इसे खराब बता रहे हैं. अब इस पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी है.
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' फिल्म के VFX पर दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘रामायण’ फिल्म की हो रही आलोचनाओं पर रिएक्ट किया है. जहां कुछ लोगों ने भव्य दृश्यों और संगीत की प्रशंसा की, वहीं कुछ ने वीएफएक्स के इस्तेमाल पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. अब ऋतिक रोशन ने फिल्मों में VFX के इस्तेमाल पर एक लंबा नोट लिखा. जानिए उन्होंने ‘रामायण’ फिल्म पर क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने इसमें लिखा, ‘हां, खराब वीएफएक्स होते हैं. कभी-कभी ये इतने खराब होते हैं कि इन्हें देखना दर्दनाक होता है. खासकर मेरे लिए और खासकर तब जब वो कोई ऐसी फिल्म हो जिसमें मैं काम कर रहा हूं. 11 साल की उम्र में मैंने लंदन की यात्रा पर ‘बैक टू द फ्यूचर’ देखी थी और इसने मुझे हमेशा के लिए बदल दिया. मैं उस फिल्म का दीवाना हो गया. मैं अपने पिताजी के वीएचएस प्लेयर के साथ बैठकर हर फ्रेम को बार-बार देखता रहता था, पॉज-प्ले पॉज-प्ले करता रहता था, जब तक कि प्लेयर टूट नहीं गया.’
ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि ‘रामायण’, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के मेकर्स उनके लिए हीरो हैं, क्योंकि वे सिनेमा के लिए बड़े सपने देखते हैं और सालों की मेहनत व पैसा लगाते हैं ताकि दर्शकों को नया अनुभव मिल सके. अभिनेता ने अपने पिता राकेश रोशन की फिल्मों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ऐसी VFX फिल्मों के पीछे हजारों कलाकार दिन-रात मेहनत करते हैं, इसलिए दर्शकों को चाहिए कि वे उन्हें समझें, सराहें और सपोर्ट करें.
ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्ममेकर्स अपनी कल्पना दिखाने के लिए अलग-अलग VFX स्टाइल इस्तेमाल करते हैं, और हर स्टाइल सही हो सकती है. उन्होंने समझाया कि सिर्फ अपनी पसंद के आधार पर किसी स्टाइल को खराब कहना ठीक नहीं है. पहले यह देखना चाहिए कि वह स्टाइल कहानी के लिए सही है या नहीं और क्या वह वैसा ही एहसास देती है जैसा मेकर्स चाहते थे.
फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण नमित मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे.
Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…
Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ…
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…