<
Categories: मनोरंजन

‘रावण का साम्राज्य नहीं टिका, तो 107 करोड़ क्या है?’ – खान सर ने बताया क्यों ठुकराया था करोड़ों का ऑफर

खान सर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खुलासा किया कि उन्होंने 107 करोड़ का ऑफर इसलिए ठुकराया क्योंकि वह शिक्षा को महंगा नहीं बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि वह गरीब छात्रों के संघर्ष को समझते है और कम फीस में बेहतरीन शिक्षा देना ही उनका लक्ष्य है.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एपिसोड में देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir) ने शिरकत की.  इस दौरान उन्होंने अपनी ज़िंदगी और करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए.  कपिल शर्मा ने जब उनसे 107 करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकराने के बारे में पूछा, तो खान सर ने जो जवाब दिया उसने सबका दिल जीत लिया.

करोड़ों के ऑफर पर खान सर का करारा जवाब

कपिल शर्मा के सवाल पर खान सर ने बताया कि उन्हें एक बड़ी कंपनी ने 107 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था.  उन्होंने कहा, जब रावण का साम्राज्य नहीं टिका, तो 107 करोड़ क्या चीज़ है? मजे की बात तो यह है कि जिस कंपनी ने मुझे यह ऑफर दिया था, आज उस कंपनी का अस्तित्व ही खत्म हो गया है.

क्यों ठुकराया था इतना बड़ा ऑफर?

खान सर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह कंपनी चाहती थी कि मैं उनके साथ जुड़ जाऊं और अपनी फीस बढ़ा दूं . उन्होंने भावुक होते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा, मैं उन दिनों को नहीं भूला हूं. जब हमारे पास ट्रेन की कन्फर्म टिकट लेने के पैसे नहीं होते थे.  हम गेट पर बैठकर सफर करते थे.  मैं नहीं चाहता था कि जो संघर्ष मैंने किया, वही आज के गरीब छात्र भी करें.

महंगी शिक्षा के खिलाफ मुहिम

अर्चना पूरन सिंह के सवाल पर खान सर ने खुलासा किया कि बड़े कोचिंग संस्थान अक्सर कहते है कि कम फीस मतलब कम क्वालिटी खान सर ने इस धारणा को गलत साबित किया और बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मात्र 11 रुपये में छात्रों को पढ़ाया था.  आज उनके पढ़ाए हुए 100 से 150 बच्चे मुंबई रेलवे स्टेशन और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे है. 
 

शिक्षा जगत के दिग्गज एक साथ

इस एपिसोड में खान सर के साथ ‘फिजिक्स वाला’ (Physics Wallah) के सीईओ अलख पांडे और ‘मोशन कोटा’ के सीईओ नितिन विजय भी मौजूद थे.  इन तीनों दिग्गजों ने भारत में शिक्षा के बदलते स्वरूप और अपने संघर्षों पर चर्चा की. 
Mansi Sharma

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST