Ikkis Box Office Collection Day 1: अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' थिएटर पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं. आइये जानते है यहां कि फिल्म 'इक्कीस' ने पहले दिन कितनी कमाई की है.
Ikkis Box Office Collection Day 1
Ikkis Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ कल यानी नए साल के मौके पर 1 जनवरी के दिन रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा तू मेरा मैं तेरी’ को पछाड़ दिया. इसके अलावा फिल्म ‘इक्कीस’ रणविर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने भी बेखौफ खड़ी दिखी है.
अगस्त्य नंदा ने फिल्म ‘इक्कीस’ में अपनी अदाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन दिया है. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा की अदाकारी से लोग काफी इंप्रेस हुए हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘इक्कीस’ ने ओपनिंग डे पर देशभर में 7.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जिसे रणविर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3’ के सामने अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है. इसके अलावा फिल्म ‘इक्कीस’ ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा तू मेरा मैं तेरी’ को जबरदस्त पछाड़ा है. फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने रिलीज के पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन यह भी बात है कि TMMTMTTM की स्टार अपील ज्यादा बड़ी है और फिल्म ‘इक्कीस’ से अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो पहले दिन ‘इक्कीस’ के शोज में 31.94% सीटों घिरी थी. इस फिल्म का बजट 40-60 करोड़ रुपये है और अगर यह फिल्म ऐसे ही मजबूती से टिकी रहती है, तो लागत आसानी से वसूल लेगी.
बता दें कि फिल्म ‘इक्कीस’ में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आए हैं, लेकिन अब उनका निधन हो गया हैं और यह उनकी आखिरी फिल्म थी. फिल्म ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं और लोक फिल्म देखने के बाद भावुक हो गए हैं और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बेहतरीन रिव्यू शेयर कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानीइंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर अधारित है, जो मात्र 21 साल की उम्र में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बाहुदरी से लड़े थे और शहीद हो गए थे. अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…