<
Categories: मनोरंजन

माता-पिता के तलाक से खुद का दिल टूटने तक, 18 साल का वो सफर, जिसने उन्हें इमोशनली तोड़ दिया

हाल ही में एक्टर इमरान खान ने खुलासा किया कि उनकी वहली पत्नी से उनकी शादी ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने तलाक ले लिया. तलाक के बाद उनकी मेंटल हेल्थ सुधर गई.

Imran Khan: एक्टर इमरान खान की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. उन्होंने फिल्मी करियर ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव देखे. उनकी टीनएज से लेकर 30s के बीच तक 18 साल के सफर में उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक और उनके अपने तलाक के लंबे समय तक काफी ट्रॉमा झेला. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इन परेशानियों के कारण वे बहुत ज्यादा पर्सनल, मेंटल और इमोशनल ट्रॉमा से गुजरे. 

शादी के कुछ ही सालों में हो गया था तलाक

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2019 में अवंतिका मलिक से उनका अलग होना उनकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद रहा. एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने अपने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता कम उम्र में शुरू हुआ था. 17-18 साल की उम्र में दोनों का रिश्ता शुरू हो गया था.हम रिश्ते को मैनेज करना नहीं जानते थे. सालों तक डेट करने के बाद साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली. साल 2013 में बेटी इमारा का जन्म हुआ. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा सही नहीं चला और उन्होंने 2019 में तलाक ले लिया.

पत्नी से अलग होने के बाद सुधरी मेंटल हेल्थ

उन्होंने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा कि तलाक के बाद लोगों की मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था. तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ ठीक हो गई थी. उनकी मेंटल हेल्थ को सुधारने में बेटी की कस्टडी और उसकी जिम्मेदारी ने उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने इस तलाक के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया क्योंकि दोनों उस वक्त समझदार नहीं थे. बता दें कि अब एक्टर लेखा वाशिंगटन के साथ रिश्ते में हैं. 

माता-पिता के तलाक से हो गए थे डिप्रेस

बता दें कि इससे पहले इमरान खान अपने माता-पिता का तलाक भी देख चुके थे, जिसके कारण उनकी जिंदगी का काफी समय इमोशनली स्ट्रगल में गया. बता दें कि इमरान खान के पिता का नाम अनिल पाल और मां का नाम नुजहत खान था. जब इमरान डेढ़  साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. इस तलाक के कारण इमरान के बचपन पर गहरा असर पड़ा. इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान कुछ समय के लिए हकलाने की परेशानी हो गई थी. उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला. वे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे. उन्होंने ऊटी के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की. मां के प्यार के कारण  उन्होंने अपनी मां का सरनेम अपनाया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST