<
Categories: मनोरंजन

Manohara Odelia कौन हैं, शादी के बाद जिनके साथ महल में क्या-क्या होता था? 17 साल बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

Manohara Odelia Pinot Sensational Revelation: 2008 में मलेशिया के केलंतन राज्य के सुल्तान के बेटे तेंगकू मुहम्मद फाखरी पेट्रा से इंडोनेशियाई मॉडल मनोहरा ओडेलिया से शादी की. अब उन्होंने इस शादी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है.

Manohara Odelia Pinot Sensational Revelation: मलेशियाई राजकुमार से शादी करने वाली खूबसूरत इंडोनेशियाई-अमेरिकी मॉडल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मॉडल का कहना है कि मलेशियाई राजकुमार से जबरन शादी हुई और उनका अनुभव बेद दर्दनाक रहा था. जब शादी हुई तो वह उस दौरान सिर्फ 16 साल की थीं. मॉडल के मुताबिक, वह इतनी कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती थीं. मॉडल का नाम मनोहरा ओडेलिया और फिलहाल 33 साल की है. उन्होंने बताया कि शादी के एक साल बाद वह अपने पति पर रोजाना यौन शोषण और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर मलेशिया से भाग गईं. मॉडल  मनोहरा ओडेलिया के इस खुलासे ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है. 

नहीं हुआ था सहमति से संबंध

यहां पर पता दें कि मलेशियाई राजकुमार तेंग्कू फखरी ने मनोहरा ओडेलिया की शादी वर्ष 2008 में हुई थी. तेंग्कू मुहम्मद फखरी पेट्रा मलेशिया के केलंतन राज्य के सुल्तान के बेटे हैं. इतने साल बाद मनोहरा ओडेलिया ने जानकारी दी कि मलेशियाई राजकुमार से उनकी शादी कानूनी नहीं थी, क्योंकि उनकी उम्र ही बेहद कम थी. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि दोनों का रिश्ता सहमति से या कानूनी नहीं था. वह नाबालिग थी, ऐसे में एक नाबालिग के साथ ज़बरदस्ती का मामला था. मनोहरा ओडेलिया का कहना है कि शादी के बाद इस रिश्ते में बार-बार यौन शोषण हुआ. शारीरिक दंड भी दिया गया. 5 जनवरी, 2026 को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में मनोहरा ने बताया कि वह पूर्व पत्नी कैसे हो सकती है, क्योंकि वह एक नाबालिग थीं. एक ऐसे पावर इम्बैलेंस में फंसी हुई थीं जिससे वह बच नहीं सकती थीं. 

मॉडल ने लगाए पति पर गंभीर आरोप

मॉडल के मुताबिक, मलेशिया के केलंतन राज्य के सुल्तान के बेटे राजकुमार शादी के बाद मनोहरा को केलंतन में रहने के लिए ले आए. इसके बाद अलगाव भरी ज़िंदगी शुरू हुई. इससे पहले उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए. आज़ादी से घूमने की अनुमति तक नहीं थी. यहां तककि उनके पैंरेंट्स-परिवार से बहुत कम या कोई संपर्क नहीं था. महल के अंदर लगातार उन पर नजरें रखीं जाती थीं. यौन हिंसा और उत्पीड़न रोज़ाना होता था. मना करने पर सजा दी जाती थी.

होटल से भागकर बचाई लाज

मनोहरा ओडेलिया ने खुद स्वीकार किया है कि वर्ष 2009 में उनका भागना बहुत नाटकीय था. उन्होंने बताया कि सिंगापुर की शाही परिवार की यात्रा के दौरान वह एक होटल से भाग गईं और अपनी मां, स्थानीय अधिकारियों और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों की मदद से इंडोनेशिया लौट आईं.  उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि  पूर्व पत्नी कहकर मीडिया अनजाने में उस मामले को हल्का कर रहा है जो असल में एक नाबालिग के साथ ज़बरदस्ती का मामला था. मनोहरा ने पत्रकारों, एडिटर्स और गूगल और विकिपीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से गुजारिश की है कि जब भी उनके बारे में बात करें तो इस शब्द का इस्तेमाल बंद कर दें.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST