<

7 खिलाड़ियों की छुट्टी, 2 प्लेयर्स को मिली कप्तानी… T20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम में बड़े बदलाव

SA vs NZ: 15 मार्च से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम एलान कर दिया गया है, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इस सीरीज में वर्ल्ड कप खेलने वाले कई खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है.

SA vs NZ T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. इस स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. बोर्ड ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही नए खिलाड़ियों भी मौका दिया है. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से 2 खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएंगे. सीरीज के पहले 3 मैचों में ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे. फिर अगले 2 मैचों के लिए टॉम लैथम कीवी टीम की कमान संभालेंगे. टॉम लैथम ने लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है, जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की रणनीति का हिस्सा है. टॉम लैथम आखिरी बार अप्रैल 2023 में T20I मैच खेला था. इस सीरीज की शुरुआत 15 मार्च (रविवार) को होगी, जिसका पहला मुकाबला माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा.

3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 3 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. कीवी टीम ने इस सीरीज के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया है. इनमें कातेने क्लार्क, निक केली और स्पिन गेंदबाज जेडन लेनॉक्स शामिल हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ब्रेक दिया है.

इन 7 खिलाड़ियों को दिया गया आराम

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी जंग में उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर रनर-अप बनकर रह गई. हालांकि यह सफर कीवी खिलाड़ियों के लिए काफी यादगार रहा. ऐसे में वर्ल्ड स्क्वाड के 7 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. इस सीरीज में फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और टिम सीफर्ट को रेस्ट दिया गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मैट हेनरी पर्सनल वजह से सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी.

आखिरी 2 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST