<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर’ के लिए कैसा रहा मंगलवार? 33वें दिन कमाए इतने करोड़, टिकटों की कम कीमत ने डाला असर !

Dhuarandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं. जानिए फिल्म के लिए कैसा साबित हुआ मंगलवार.

Dhurandhar Day 33 Box Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम कर दिए थे. फिल्म अभी भी अच्छी  कमाई करती दिख रही है. बीते दिन मंगलवार को फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ा. चलिए जानते हैं. 

फिल्म ने 33वें दिन कितने कमाए?

‘धुरंधर’ अन्य हफ्तों के मुकाबले इस हफ्ते थोड़ी कमजोर दिख रही है. बीते दिन यानी कि मंगलवार को फिल्म ने मात्र 4.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को भी इतने ही, मतलब 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे. आपके बताते चलें कि मेकर्स ने 6 जनवरी को टिकटों की कीमत घटा दी थीं. हालांकि, इसका 32वें दिन के कलेक्शन में कुछ खास असर नहीं पड़ता दिखा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज 34वें दिन फिल्म कितनी कमाई करती है. 

फिल्म की कमाई का कैसा रहा सफर?

‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर इसने वीकएंड पर हुंकार भरी और रविवार को 43 करोड़ कमा डाले. इसके बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. फिल्म ने एक हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद ये कारनामा चलता रहा और फिल्म अब 800 करोड़ की ओर तेज कदम बढ़ा चुकी है.

‘धुरंधर’ की कुल कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की कुल कमाई की बात करें, तो इसने 33 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 781.9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म अब 800 करोड़ रुपये की आंकड़ों की ओर बढ़ रही है. इस फिल्म ने हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो, इसने 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 

एक नजर ‘धुरंधर’ पर

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में बतौर एक्ट्रेस सारा अर्जुन हैं, जिनकी एक्टिंग की दर्शकों ने सराहना की है. आपको बताते चलें कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट इस साल 19 मार्च को रिलीज होगा।

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST