<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान की ये 5 फिल्में नहीं देख पाईं थिएटर का मुंह, अगर हो जातीं रिलीज तो स्टारडम के बादशाह होते भाईजान

Salman Khan: सलमान खान की फिल्मों का फैन्स को बेसबरी से इंतजार रहता है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनकी कई फिल्मों की अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन वह सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाईं. चलिए सलमान की 5 ऐसी फिल्मों पर चर्चा करते हैं, जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं.

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं. भाईजान की फ्लॉप फिल्में भी 100-100 करोड़ का कलेक्शन आसानी से कर लेती हैं. सलमान की फिल्में भले अब खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था सलमान जिस भी फिल्म को हाथ लगाते वह ब्लॉकबस्टर या हिट साबित होती थी. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सलमान की 5 ऐसी फिल्में भी हैं, जिन्होंने कभी भी थिएटर का मुंह  नहीं देखा. चलिए विस्तार से सुपरस्टार की उन फिल्मों पर चर्चा करते हैं, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं.

इन 5 फिल्मों ने नहीं नसीब हुआ थिएटर

  • सलमान-एटली : पिछले साल सलमान खान और डायरेक्टर एटली के साथ में काम करने के खूब चर्चे हुए थे. दोनों बड़े बजट की फिल्म में साथ काम करने वाले थे. फिल्म को शुरुआती फेज में A6 नाम दिया गया था. हालांकि कुछ वक्त बाद ही इस फिल्म पर ताला लग गया था. खबरों की मानें को सलमान के साथ मेकर्स रजनीकांत को भी कास्ट करना चाहते थे. लेकिन मेकर्स का बजट काफी ऊपर पहुंच गया था, जिसके चलते इसे बंद करना पड़ा.
  • सलमान-कबीर : सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान साथ में बब्बर शेर नाम की फिल्म पर काम करने वाले थे. लेकिन कुछ वक्त बाद ही डायरेक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि फिलहाल वह इस फिल्म को नहीं बनाने वाले हैं. मेकर्स के इस फैसले से फैन्स का दिल टूट गया था. इससे पहले सलमान और कबीर ने बजरंगी भाईजान और टाइगर में साथ काम किया था.
  • सलमान-भंसाली : कुछ साल पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने साथ फिल्म इंशाल्लाह की अनाउंसमेंट की थी. इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आने वाली थीं. फिल्म की चर्चा जोरों-शोरों के साथ हुई थी. लेकिन कुछ वक्त बाद अचानक एक और अनाउंसमेंट के साथ इस फिल्म को बंद कर दिया गया. क्रिएटिव डिफरेंसेस इस फिल्म के बंद होने की बड़ी वजह बताई गई थी.
  • सलमान-करण : सलमान खान के साथ करण जौहर ने भी अपनी एक फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, जिसका नाम द बुल बताया जा रहा था. फिल्म पर काम भी शुरू हो गया था. हालांकि इस फिल्म पर जल्द ही चर्चा बंद हो गई थी. कहा जाने लगा था कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गईं.
  • सलमान-संजय : 90 के दशक में सलमान खान और संजय दत्त को एक साथ फिल्म दस के लिए कास्ट किया गया था. फिल्म में विनोद खन्ना को भी अहम किरदार के लिए चुना गया था. लेकिन उसी दौरान फिल्म के डायरेक्टर का निधन हो गया था, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया. आगे चलकर उसे किसी ने भी दोबारा शूट नहीं किया और फिल्म बीच में ही बंद हो गई.
Sweety Gaur

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट? जानें कैसे देखें ऑनलाइन

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 08:20:04 IST