<
Categories: देश

इंडिगो संकट पर डीजीसीए का कड़ा एक्शन, 4 वरिष्ठ निरीक्षक बर्खास्त!

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के मामले में सख्त एक्शन लिया है. डीजीसीए ने चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स (Flight Operations Inspectors) को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त (Dismissed).

DGCA Action On Indigo Issue: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के मामले में अब एक बड़ा एक्शन लिया है. जहां, डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए एयरलाइन के संचालन और सुरक्षा की निगरानी करने वाले अपने चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स (FOIs) को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बर्खास्त कर दिया है. दरअसल, यह कार्रवाई निरीक्षकों द्वारा अपने निरीक्षण और कार्यों में लापरवाही बरतने की वजह से की गई है, जिसके कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में अब तक का सबसे बड़ा संकट देखने को मिला है. 

आखिर क्यों की गई सख्त कार्रवाई?

इंडिगो एयरलाइन को हाल ही में पायलट दल के प्रबंधन में कमी और सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता की वजह से हजारों उड़ानों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया था. इसके साथ ही यह संकट  DGCA द्वारा लागू किए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे चरण के प्रभावी होने के बाद भी उतपन्न हुआ.

लापरवाही और सुविधाओं के साथ किया गया खिलवाड़

बर्खास्त किए गए निरीक्षकों पर कई गंभीर आरोप लगे हैं कि वे इंडिगो की सुरक्षा और परिचालन अनुपालन यानी (Operational Compliance) की निगरानी के लिए के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने पायलटों और क्रू के रोस्टरिंग सिस्टम की खामियों को समय रहते पकड़ने और उन पर कार्रवाई करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है.

इतना ही नहीं, यात्रियों की असुविधा भी बड़े पैमाने में सबसे ज्यादा मायने रखती है. इस अव्यवस्था की वजह से देशभर के हवाई अड्डों पर हजारों यात्री कई घंटों तक फंसे रह गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था. डीजीसीए के आदेश के मुताबिक, जिन चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें उप मुख्य एफओआई (Deputy Chief FOI) समेत वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. 

एयरलाइन पर और क्या की गई अन्य कार्रवाई

डीजीसीए ने सिर्फ अपने अधिकारियों पर ही कार्रवाई नहीं की है, बल्कि इंडिगो पर भी सख्त कार्रवाई की है. एयरलाइन को उसकी दैनिक उड़ानों के संचालन में 10 प्रतिशत की कटौती करने का कड़ा आदेश दिया है, तारकि वह अपने संचालन को स्थिर कर सके और नए एफडीटीएल नियमों का जल्द से जल्द सख्ती से पालन कर सके. 

Darshna Deep

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST