Hindi News / Live Update / Jagjit Singh Birth Anniversary

Jagjit Singh Birth Anniversary बेटे की मौत के बाद बढ़ गया था गायिकी में दर्द

इंडिया न्यूज़, मुंबई: Jagjit Singh Birth Anniversary: गजल सम्राट जगजीत सिंह (Jagjit Singh) की मधुर आवाज ने हर किसी के दिल में खास पहचान बनाई थी। 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मे गजल सम्राट जगजीत सिंह की आज 81वीं जयंती है। उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों की एक पूरी पीढ़ी […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Jagjit Singh Birth Anniversary: गजल सम्राट जगजीत सिंह (Jagjit Singh) की मधुर आवाज ने हर किसी के दिल में खास पहचान बनाई थी। 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मे गजल सम्राट जगजीत सिंह की आज 81वीं जयंती है। उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित और मंत्रमुग्ध किया। होठों से छू लो तुम, कागज की कश्ती और मेरी जिंदगी किसी और की मेरे नाम का कोई और है जैसे उनके गाने सदाबहार हैं जो आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं।

बता दें कि 150 से ज्यादा एलबम में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरने वाले जगजीत सिंह भले ही अब दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी मौजूदगी कयामत तक इस जहान को रौशन करेगी। जगजीत सिंह संगीत की संगीत के प्रति रूचि बचपन से ही थी। उन्होंने उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से संगीत की शिक्षा हासिल की थी। शुरूआती शिक्षा के बाद वे पढ़ने के लिए जालंधर आ गए।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Jagjit Singh

डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और इसके बाद कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया था। वहीं गायन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए 1965 में जगजीत सिंह मुंबई आए। शुरूआती दिनों में मुंबई में उनके पास रहने और खाने के लिए पैसे नहीं थे। मजबूरी में घर चलाने के लिए वे शादियों में गाने गाया करते थे।

1980 में बेटे विवेक की छोटी सी उम्र में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी

1976 में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने अपना एलबम द अनफॉरगेटेबल रिलीज किया, जिसकी जमकर सराहना हुई थी। अपनी इस एलबम के गानों ने जगजीत सिंह और चित्रा सिंह को स्टार बना दिया। इसके बाद जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कॉन्सर्ट करने लगे। साल 1980 आते-आते जगजीत सिंह गजल सम्राट बन चुके थे। अर्थ, प्रेमगीत, लीला, सरफरोश, तुम बिन, वीर जारा, जिस्म और जॉगर्स पार्क वो फिल्में हैं जिनके गानों को उन्होंने अपनी आवाज दी है।

जगजीत सिंह ने 1969 में मशहूर गायिका चित्रा सिंह से लव मैरिज की थी। शादी के बाद जीवन में सब अच्छा चल रहा था लेकिन एक हादसे ने इस खूबसूरत जोड़े की दुनिया बदल कर रख दी थी। दरअसल साल 1980 में जगजीत सिंह के बेटे विवेक की छोटी सी उम्र में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस शाम जगजीत सिंह एक महफिल में गजल गा रहे थे।

ऐसा कहा जाता है कि इस महफिल में उन्होंने बेहद भावुक होकर गजल गाए थे। वहीं समारोह समाप्त होने के बाद उन्हें अपने बेटे के मौत की खबर मिली। अपने जवान बेटे की मौत की खबर जगजीत और चित्रा पर पहाड़ की तरह टूटा। ऐसा बताया जाता है कि इस सदमे के कारण जगजीत सिंह किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए और चित्रा ने गायकी से संन्यास ले लिया। इस दु:ख भरे हादसे ने गजल सम्राट की दुनिया ही बदल दी थी। बेटे को खोने का गम उनकी गायकी में साफ झलकता था।

Read More: Suhana Khan To Make Her Bollywood Debut जोया अख्तर की फिल्म में आएंगी नजर

Read More: Alia Bhatt Shares Gangubai Kathiawadi Look फिल्म के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस

Read More: Mahabharata Fame Actor Praveen Kumar Sobti Passes Away ‘महाभारत’ के ‘भीम’ का 74 साल की उम्र में निधन

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Jagjit Singh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue