<
Categories: मनोरंजन

‘जेन-जी से कुछ सीखो…’ मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लोगों को दी ये नसीहत

कुछ समय से कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रही हैं, जो उनसे उम्र में लगभग 10 साल छोटे हैं. अब मृणाल टाकुर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Mrunal Thakur breaks silence on dating rumours: सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर के अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं. कुछ समय से कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रही हैं, जो उनसे उम्र में लगभग 10 साल छोटे हैं. 34 साल की मृणाल का नाम 24 साल के यशस्वी के साथ जोड़ा गया था. दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे में देखा गया था, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अब मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

मृणाल ठाकुर ने दिया जवाब

दोनों का कैफे से निकलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों कैफे से बाहर निकल रहे थे. उनकी डेटिंग की बात भी कही जा रही थी. इनमें से एक क्लिप पर मृणाल ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ब्रो रिलैक्स, शांत हो जाओ. मुझे ये दिखाओ कि हम कहां साथ हैं. आप जैसे पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को कैसे सच मान लेते हो? Gen Z से कुछ सीखो और सही मुद्दों पर वीडियो बनाओ, ऐसा करने से ज्यादा व्यूज मिलेंगे.’  लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यशस्वी से पहले इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम

24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल से पहले मृणाल ठाकुर का 2025 में मृणाल ठाकुर का नाम साउथ एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. अगस्त 2025 में इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हुआ. इस दौरान मृणाल अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष से मिली थीं. इस दौरान उन्होंने धनुष से बात की थी और दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. धनुष मृणाल को सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे.

शादी की थी अटकलें

उस दौरान कहा जा रहा था कि धनुष और मृणाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वो 2026 में शादी करने वाले हैं. हालांकि इस मुद्दे पर मृणाल या धनुष ने सार्वजनिक रूप से कोई भी बात नहीं कही थी. हालांकि दोनों के करीबियों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. मृणाल ठाकुर जल्दी ही ‘पूजा मेरी जान’ प्रोजेक्ट में नजर आएंगीजिसे zee5 पर रिलीज किया जाएगा. ये एक सस्पेंस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई की एक चॉल में करती थीं गुजारा, चुनौतियों से भरी थी ‘मुसाफिर कैफे’ एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST