Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘जेन-जी से कुछ सीखो…’ मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लोगों को दी ये नसीहत

‘जेन-जी से कुछ सीखो…’ मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लोगों को दी ये नसीहत

कुछ समय से कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रही हैं, जो उनसे उम्र में लगभग 10 साल छोटे हैं. अब मृणाल टाकुर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Written By:
Last Updated: August 9, 2026 14:13:56 IST

Mobile Ads 1x1

Mrunal Thakur breaks silence on dating rumours: सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर के अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं. कुछ समय से कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रही हैं, जो उनसे उम्र में लगभग 10 साल छोटे हैं. 34 साल की मृणाल का नाम 24 साल के यशस्वी के साथ जोड़ा गया था. दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे में देखा गया था, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अब मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

मृणाल ठाकुर ने दिया जवाब

दोनों का कैफे से निकलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों कैफे से बाहर निकल रहे थे. उनकी डेटिंग की बात भी कही जा रही थी. इनमें से एक क्लिप पर मृणाल ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ब्रो रिलैक्स, शांत हो जाओ. मुझे ये दिखाओ कि हम कहां साथ हैं. आप जैसे पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को कैसे सच मान लेते हो? Gen Z से कुछ सीखो और सही मुद्दों पर वीडियो बनाओ, ऐसा करने से ज्यादा व्यूज मिलेंगे.’  लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यशस्वी से पहले इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम

24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल से पहले मृणाल ठाकुर का 2025 में मृणाल ठाकुर का नाम साउथ एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. अगस्त 2025 में इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हुआ. इस दौरान मृणाल अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष से मिली थीं. इस दौरान उन्होंने धनुष से बात की थी और दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. धनुष मृणाल को सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे.

शादी की थी अटकलें

उस दौरान कहा जा रहा था कि धनुष और मृणाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वो 2026 में शादी करने वाले हैं. हालांकि इस मुद्दे पर मृणाल या धनुष ने सार्वजनिक रूप से कोई भी बात नहीं कही थी. हालांकि दोनों के करीबियों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. मृणाल ठाकुर जल्दी ही ‘पूजा मेरी जान’ प्रोजेक्ट में नजर आएंगी,, जिसे zee5 पर रिलीज किया जाएगा. ये एक सस्पेंस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई की एक चॉल में करती थीं गुजारा, चुनौतियों से भरी थी ‘मुसाफिर कैफे’ एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी

MORE NEWS