Jana Nayagan OTT Release Date: थलापति विजय की मूवी ‘जन नायकन’ की सिनेमा के पर्दे पर जबरदस्त शुरुआत हुई है. गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को रिलीज हुई यह मूवी अब तक के आकंड़ों में 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है. देशभर में 13, 067 सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म तेजी से कमाई में इजाफा कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली यह मूवी कब ओटीटी पर रिलीज होगी? यह सवाल भी लोगों के जेहन में उठने लगा है.
स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर अटकलें
फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था, हालांकि, फ़िल्म की रिलीज शेड्यूल में कई बार देरी और पायरेसी लीक के कारण यह डील नहीं हो पाई थी.
पायरेसी लीक ने डाला असर
मूवी ‘जन नायकन’ के राइट्स को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था.
वहीं, फिल्म के रिलीज में देरी होने और पायरेसी लीक होने के बाद यह डील साइन नहीं किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ‘जी 5’ (Zee 5) इसे लेकर बातचीत कर रही है. 50 करोड़ के ऑफर के साथ इस मूवी को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात हो रही है. हालांकि अभी ना तो ‘जी 5’ ने और ना मेकर्स ने इसे ऑफिशियल किया है. लेकिन अगर यह डील साइन होती है, तो आप ‘जी 5’ पर ‘जन नायकन’ देख सकते हैं.
OTT पर रिलीज का समय?
जानकारी के अनुसार, फिल्म के थिएटर रिलीज के लगभग तीन से चार सप्ताह बाद OTT पर आने की संभावना जताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में 14 अगस्त से स्ट्रीमिंग शुरू होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा.
क्या है स्टार कास्ट
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ में थलपति विजय मुख्य किरदार निभा रहे हैं. वहीं, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.