<
Categories: मनोरंजन

ताश के खेल में शर्त की वजह से करनी पड़ी थी जावेद अख्तर को शादी… 80वें जन्मदिन पर बताया क्या है उनके लिए दुनिया का सबसे कीमती तोहफा?

Javed Akhtar Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर आज 17 जनवरी को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मोके पर उन्होंने बताया हैं कि उनके लिए सबसे कीमती तोहफा क्या हैं. आइये जानते हैं वो उन्हें किसने दिया है.

Javed Akhtar Birthday: जावेद अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार और राइटर में से एक हैं, आज 17 जनवरी को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. जावेद अख्तर ने अपने करियर में कई  सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है और अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाया है. जिसकी वजह से वो हमेशा चर्चा में रहे हैं. अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने जीवन और खुशियों के बारे में बात की. जावेद अख्तर का कहना है कि 80 साल का होना जीवन का भले ही एक पड़ाव हो, लेकिन जिदगी का सफर हमेशा चलता रहता है. इंसानों ने जन्मदिनों को खास बना दिया है, लेकिन इसे गंभीरता से लेने की जरूरी है. 

जावेद अख्तर के लिए सबसे कीमती तोहफा हैं ये

जन्मदिन के जश्न के बारे में बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि जब वह 75 साल के हुए थे, तब उन्होंने एक बड़ा जश्न मनाया था, लेकिन अब उन्हें महसूस होता है कि सब कुछ हो चुका है, क्योंकि अब शोर-शराबे से ज्यादा सुकून अच्छा होता है. इसलिए इस बार उन्होंने कोई बड़ा समारोह नहीं किया, उन्होंने बस अपने फार्महाउस पर ही कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग साथ समय बिताया है. जावेद अख्तर ने अपने बच्चों की बात करते हैं हुए कहा कि मैरे लिए सबसे बड़ा और सबसे कीमती तोहफा मैरे बच्चे हैं, फरहान अख्तर और जोया अख्तर और मुझे इस बात की खुशी है कि दोनों ने अपने जीवन में अच्छा काम किया है और सफल हासिल की है. 

हनी ईरानी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी

दरअसल, शबाना आजमी से पहले जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी है, जो उनकी जिंदगी में आचानक ही आ गई थी. हनी ईरानी से ही जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर. हनी ईरानी और जावेद अख्तर की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है, जो एक ताश के पत्ते के साथ शुरू हुई. जावेद अख्तर और हनी ईरानी की पहली मुलाकात फिल्म “सीता और गीता” के सेट पर हुई थी. दोनों की इस मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प था. इस दौरान जावेद अख्तर और सलीम खान ताश खेल रहे थे. लेकिन ताश का खेल खेलते हुए जावेद अख्तर अपने पत्तों से खुश नहीं थे. उसी वक्त हनी ईरानी उनसे कहती हैं कि मैं अच्छा पत्ता निकाल सकती हूं. इसके जवाब में जावेद अख्तर कहाते हैं कि अगर तुमने ऐसा किया मैं तुमसे शादी कर लूंगा. इस शर्त को मानते हुए जब हनी ईरानी ने ताश का पत्ता निकाला, तो वो जावेद अख्तर के लिए अच्छा साबित हुआ और इसी वादे पर दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद काफी समय तक दोनों की शादी काफी अच्छी चल रही थी, दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे. लेकिन बाद में जब जावेद अख्तर की जिंदगी में शबाना आजमी की एंट्री हुई. माना जाता हैं कि शबाना आजमी की वजह से ही जावेद अख्तर और हनी ईरानी की शादी में दरार आई थी. 

ऐसे हुई शबाना आजमी से जावेद अख्तर को मोहब्बत

अपनी शेरो शायरी की वजह से जावेद अख्तर अक्सर के घर जाया करते थे. जो शबाना आजमी के पिता है और बेहद मशहूर उर्दू के शायर हैं. इसी दौरान जावेद अख्तर और शबाना आजमी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी और दोनों ने शादी कर ली. वहीं हनी  ईरानी ने जावेद अख्तर से तलाक दे दिया था. लेकिन इसके बाद हनी ईरानी को काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. उन्होंने साड़ियों पर कढ़ाई करने का काम शुरू किया.  इस बीच हनी ईरानी की मुलाकात यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा से हुई, जहां उन्होंने अपने जीवन की कहानी सुनाई ,जो यश चोपड़ा को काफी पसंद आई और उन्होंने उसी पर “आईना” नाम की फिल्म बना दी. इसके बाद हनी ईरानी ने बहुत सी फिल्मों की कहानी और अपनी नई पहचान बनाई.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST