कार्निवल के तहत साइंस एग्जीबिशन, फन फेयर और टैलेंट शो जैसे प्रोग्राम आयोजन किया गया। सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 17: रोझ बर्ड स्कूल ने कार्निवल 2025–26 के साथ…
कार्निवल के तहत साइंस एग्जीबिशन, फन फेयर और टैलेंट शो जैसे प्रोग्राम आयोजन किया गया।
सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 17: रोझ बर्ड स्कूल ने कार्निवल 2025–26 के साथ नए साल 2026 का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ष की शुरुआत नई ऊर्जा और जोश के साथ की गई। स्कूल कैंपस में आयोजित इस आकर्षक कार्निवल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास रहा।
स्कूल कैंपस हंसी, रोशनी, संगीत और उत्साह से सराबोर रहा। रोमांचक प्रस्तुतियाँ, दिलचस्प खेल, स्वादिष्ट खाने-पीने के स्टॉल और खुशनुमा चेहरे—हर ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला। हर कोने में बच्चों के मुस्कुराते चेहरे चमक रहे थे।
इस उत्सव में अभिभावक, छात्र और शिक्षक पूरे दिल से शामिल हुए। सभी के बीच एकता, तालमेल और कुशलता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। अनुभवी और गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया और उनकी उपस्थिति ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए।

विविध कार्यक्रमों ने अतिथियों और अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया—कहीं टैलेंट शो में नन्हे बच्चों ने सबको खूब हँसाया, तो कहीं नाट्य प्रस्तुतियों में अपनी उम्र से कहीं अधिक समझदारी दिखाकर बच्चों ने ज़ोरदार तालियाँ और सराहना बटोरी।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और सृजनशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। किसी ने स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत किया, तो किसी ने भंगार सामग्रियों से बनी एक्टिवा दिखाई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
खाने-पीने के स्टॉल्स ने न केवल विभिन्न प्रदेशों के पारंपरिक व्यंजनों से लोगों को प्रभावित किया, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी से बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया। सभी अभिभावक विद्यालय द्वारा किए गए इस आयोजन की खुलकर प्रशंसा करते दिखाई पड़े।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य श्री का कहना है कि विद्यालय आगे भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शिक्षा नीतियों पर निरंतर कार्य करेगा, ताकि आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
इस RBS कार्निवल की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, बच्चों एवं शिक्षकों को श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…