<
Categories: मनोरंजन

Jaya Prada: भाजपा की वह नेता जिनकी कभी थी श्रीदेवी से ‘जंग’ एक गलती और बर्बाद हो गया सबकुछ

Jaya Prada Controversy: महान फिल्मकार सत्यजीत की नजर में जया प्रदा सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं. जया प्रदा ने सफलता का वह दौर देखा जब लाखों लोग उनके दीवाने थे, लेकिन निजी जिंदगी विवादों से भरीं.

Jaya Prada Controversy: एक दौर में बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी को टक्कर देने वालीं जया प्रदा की जिंदगी बेहद उथल-पुथल भरी रही. श्रीदेवी की तरह ही उन्होंने भी शादीशुदा मर्द से शादी की, लेकिन वह सम्मान और रुतबा हासिल नहीं कर सकीं जो अन्य अभिनेत्रियों के लिए कहा जा सकता है. अगर फिल्मी करियर की बात करें तो साउथ की फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत करने वालीं जया प्रदा ने असली नेम-फेम तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से पाया. एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ उन्होंने राजनीति में भी एंट्री मारी. अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश से 1500 किलोमीटर से अधिक दूर उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से लोकसभा की सांसद भी चुनी गईं. पिछले एक दशक की बात करें तो वह ना तो फिल्मों  में एक्टिव हैं और ना ही राजनीति में. इस स्टोरी में हम बात करेंगे जया प्रदा के राजनीतिक और फिल्मी करियर के साथ निजी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में. 

करियर के पीक पर की शादीशुदा मर्द से शादी

एक दौर था श्रीदेवी और जया प्रदा बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस में शुमार थीं. दोनों के प्रतिद्वंद्विता के किस्से भी खूब मीडिया में रहे. फिर अचानक जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से शादी कर ली. यह वह दौर था जब अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ काम करके जया प्रदा देश ही नहीं दुनियाभर में भी चर्चित हो चुकी थीं. देश के लाखों युवक जया प्रदा की झलक पाने के साथ शादी करने की भी ख्वाहिश पाल चुके थे. वह हिंदी फिल्मों टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी थीं.

श्रीदेवी से होती थी जया प्रदा की तुलना

श्रीदेवी से उनकी तुलना होती. क्रिटिक्स के साथ फैन्स भी दोनों की खूबसूरती और एक्टिंग की तुलना करते थे. वर्ष 1986 में फैन्स के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झटका देने वाली खबर आई. उन्होंने  1986 में फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से चुपचाप विवाह कर लिया. इसमें ट्विस्ट यह था कि श्रीकांत नाहटा पहले ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे.  

शादीशादी प्रॉड्यूस से विवाह ने किया ‘बर्बाद’

फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी करने के बाद जया प्रदा अचानक चर्चा में आ गई. यह अलग बात है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार थे, जिनके एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर रहे. शादीशुदा होते हुए भी धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की. इसमें दिक्कत यह थी कि हिंदू मैरिज एक्ट  के तहत फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से जया प्रदा की शादी वैध नहीं था, क्योंकि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी मान्य नहीं है. तरीका यह था कि वह इस्लाम धर्म अपना और शादी करते. दूसरा रास्त यह था कि श्रीकांत नाहटा पत्नी को तलाक देते. तीन बच्चों के पिता श्रीकांत नाहटा ने तीनों बच्चों और पत्नी को छोड़ने यानी तलाक देने से इन्कार कर दिया. लोगों ने जया प्रदा को ‘दूसरी महिला’ कहकर तंज कसा. फैन्स भी बहुत नाराज हुए.

ना मिला मां का सुख और ना पत्नी का दर्जा

फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी ने उनकी निजी जिंदगी के साथ फिल्मी करियर भी प्रभावित किया. एक दौर वह भी आया जब फिल्म प्रोड्यूसर उनसे दूरी बनाने लगा. श्रीदेवी प्रतिद्वंद्विता में उनके बहुत आगे निकल गईं. जया प्रदा की फिल्में भी कुछ खास नहीं चल रही थीं.  वर्ष 1993 में  इकबाल दुर्रानी की और निर्देशित फिल्म ‘धरती पुत्र’ आई.  मुख्य भूमिकाओं में ममूटीऋषि कपूर और जया प्रदा थे. ममूटी की यह पहली हिंदी फिल्म थी, लेकिन फ्लॉप रही, हालांकि इसके गाने खूब मशहूर हुए. 

https://www.instagram.com/jayaprada_forever?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

तीन राजनीतिक दलों में हुईं शामिल

धीरे-धीरे जया प्रदा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई और वर्ष 1994 में वह एनटी रामाराव की तेलुगू देसम पार्टी में शामिल हो गईं, लेकिन खास पहचान नहीं मिली. इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह के संपर्क में आईं. यह  वह दौर था  जब अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में तूती बोलती थी. इसके बाद वर्ष 2000 में जया प्रदा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं.

श्रीदेवी से अनबन!

कहा जाता है कि 1980 के दशक में श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता थी. एक तरह से श्रीदेवी के साथ ‘कोल्ड वॉर’ था. दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया. बावजूद इसके दोनों सेट पर एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं. जानकार भी मानते हैं कि जया प्रदा और श्रीदेवी के बीच भीषण प्रतिस्पर्धा थी. एक किस्सा बहुत मशहूर हैं कि जितेंद्र और राजेश खन्ना ने एक बार श्रीदेवी और जया प्रदा को एक ही मेकअप रूम में बंद कर दिया था. बाद में पता चला कि दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई. 

अमर सिंह से करीबी से मिला फायदा

इस दौरान जया और अमर सिंह की दोस्ती की चर्चा हुई. इसे बल तब  मिला जब अमर सिंह ने सपा को छोड़ा तो जया भी पार्टी से अलग हो गई थी. यह अलग बात है कि कुछ सालों बाद उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली, लेकिन तब तक अमर सिंह राजनीतिक रूप से करीब-करीब खत्म हो चुके थे और जया प्रदा का राजनीतिक उतार भी शुरू हो चुका था. थकहार कर 2019 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. रामपुर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली. 

ललिता रानी था असली नाम

जया प्रदा की सुंदरता और उनकी योग्यता की चर्चा तेलुगु सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में होती थी. लगातार हिट फिल्में दे रही थीं. 3 अप्रैल, 1962 को  आंध्रप्रदेश के ‘राजमुंदरी’ में जन्मीं जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है. क्लासिकल डांसर मां और तेलुगु फिल्मों के फाइनेंसर पिता कृष्णा राव के चलते सिर्फ 14 साल की उम्र में काम मिल गया.

जया प्रदा का फिल्मी करियर

14 साल की उम्र में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ में तीन मिनट के डांस से अपना डेब्यू किया. यहीं से उन्हें ‘जया प्रदा’ नाम मिला. 1980 के दौरान अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, ऋषि कपूर, जितेंद्र समेत लीडिंग एक्टर के साथ काम करने वाली जया प्रदा हिट फिल्म की गारंटी हो गई थीं. 1979 की फिल्म ‘सरगम’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. यह फिल्म हिट नहीं सुपर हिट रही. इसमें जया प्रदा ने गूंगी लड़की का रोल किया था. 1980 के दशक में वह धड़धड़ा सुपर हिट फिल्में दे रही थीं. यहां तक कि इन्कम टैक्स विभाग भी उनके निशाने पर आ गया. 

यह भी पढ़ें :  ‘आंधीपुर’ का वह दिग्गज जो रिक्शे से गया सीएम पद की शपथ लेने, इस्तीफे का अंदाज भी था निराला

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

क्या मार्च में आपके भी पीरियड्स इर्रेगुलर हुए? केवल सोशल ट्रेंड या फिर सच्चाई भी, वैज्ञानिक कारण समझिए

Why periods delayed in March: मासिक धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी…

Last Updated: April 3, 2026 14:36:58 IST

स्कूली छात्र-छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुर्ग के मालवीय नगर गार्डन में हुई घटना, पुलिस ने की कार्रवाई

Chhattisgarh News: दुर्ग शहर के मालवीय नगर गार्डन से एक स्कूली छात्र और छात्रा का…

Last Updated: April 3, 2026 13:44:20 IST

50 रु. में मिल रही धर्मशाला की ताजी हवा, वायरल वीडियो ने लोगों में जगाई उत्सुकता

दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों को एक लड़का पहाड़ों की शुद्ध…

Last Updated: April 3, 2026 13:03:28 IST

Jan Vishwas Bill 2026: ‘इतिहास में पहली बार ऐसा…’, जन विश्वास बिल को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल?

Jan Vishwas Bill 2026: जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2026 पर केंद्रीय वाणिज्य और…

Last Updated: April 3, 2026 12:38:24 IST

CUET JNU Admission 2026: जेएनयू एडमिशन के लिए जारी हुआ प्रॉस्पेक्टस, इस दिन से आवेदन शुरू, पढ़िए डिटेल

JNU CUET Admission 2026: जेएनयू ने शैक्षणिक सेशन 2026–27 के लिए ई-प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया…

Last Updated: April 3, 2026 12:28:52 IST

MP Gold Price Today: सोने का मूड स्विंग! इंदौर-भोपाल में कीमतों ने बदली चाल, MCX का ताजा अपडेट

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 3, 2026 12:21:32 IST