Live TV
Search
Home > मनोरंजन > मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई टूटने की अफवाहों पर बयान जारी किया है. एक्ट्रेस ने फैंस से निजी जिंदगी का सम्मान करने और अटकलें न लगाने की अपील की.

Written By:
Published: October 31, 2026 15:25:06 IST
Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Mobile Ads 1x1

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस फेम जिया शंकर और उनके मंगेतर करण धनक के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. यहां तक कि दोनों की सगाई टूटने की अटकलें भी लगाई जाने लगीं. अब इन तमाम चर्चाओं के बीच जिया ने चुप्पी तोड़ते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. हालांकि, उनके बयान से भी सगाई को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है.

रिश्ते को लेकर अफवाहों पर जिया ने दिया जवाब

जिया शंकर ने अपने बयान में साफ किया कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, जो उनकी ओर से साझा की गई जानकारी से काफी आगे निकल चुकी हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं कुछ स्पष्ट करना चाहती हूं. मेरी निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में लगाए गए कयास, मेरी बताई गई बातों से कहीं आगे निकल गए हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स से अपील की कि वे उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं और न ही बेवजह अफवाहें फैलाएं. जिया ने कहा कि कुछ बातें निजी होती हैं और वह चाहती हैं कि लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.

इंस्टाग्राम पोस्ट और अनफॉलो करने से शुरू हुई चर्चा

दरअसल, जिया और करण के रिश्ते को लेकर चर्चाएं 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थीं. फैंस ने गौर किया कि जिया इंस्टाग्राम पर दिल टूटने, धोखे और मुश्किल दौर से जुड़ी पोस्ट और रील्स शेयर कर रही हैं. इसके बाद लोगों का ध्यान इस बात पर गया कि एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर करण धनक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. 30 अक्टूबर को जिया की रीपोस्ट की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. इसके बाद फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या सगाई के महज तीन महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:  Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

अगस्त में किया था सगाई का ऐलान

जिया शंकर ने 5 अगस्त 2026 को अमेरिका में रहने वाले करण धनक के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे के बीच हुए प्रपोजल की तस्वीरें पोस्ट की थीं. तस्वीरों में करण घुटनों पर बैठकर जिया को प्रपोज करते नजर आए थे, वहीं एक्ट्रेस की डायमंड इंगेजमेंट रिंग ने भी सबका ध्यान खींचा था. फिलहाल जिया के बयान के बाद भी यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी और करण की सगाई बरकरार है या दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. ऐसे में अब फैंस को कपल की ओर से किसी स्पष्ट जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें:Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

MORE NEWS