<
Categories: मनोरंजन

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. ज्योति कुछ ऐसा कमेंट करती हैं, जो चर्चा में है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उसे पवन सिंह से जोड़ा जा रहा है.

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले पूर्व प्रेमिका अक्षरा सिंह से माफी मांगने की चर्चा और अब पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों के बीच नई बहस छिड़ गई है. दुर्गा पूजा के दौरान सामने आए इस वीडियो में ज्योति अपनी सहेलियों के साथ सिंदूर खेलती नजर आ रही हैं. इसी बीच पति को लेकर उनकी एक टिप्पणी ने सबका ध्यान खींच लिया है. हालांकि, ज्योति ने वीडियो में पवन सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनकी बातों को पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

सिंदूर की बात पर ज्योति ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में ज्योति सिंह अपनी बहन और सहेलियों के साथ दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान एक सहेली मां दुर्गा से प्रार्थना करती है कि ज्योति की मांग भी सिंदूर से भर जाए. इस पर ज्योति जवाब देती हैं कि सिंदूर तभी लगाना, जब अच्छा पति मिले. ज्योति आगे कहती हैं कि पति का अमीर होना जरूरी नहीं बल्कि उसका अच्छा स्वभाव और वफादारी मायने रखती है. उनकी बातों में आत्मसम्मान की अहमियत भी साफ नजर आती है. वीडियो में उनकी सहेली भी इसी विषय पर टिप्पणी करती है, जिसके बाद ज्योति हंसने लगती हैं. उनकी इस बात को सोशल मीडिया यूजर्स पवन सिंह के हालिया बयान से जोड़ रहे हैं.

अक्षरा सिंह से माफी के बाद बढ़ी चर्चा

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह द्वारा अक्षरा सिंह से माफी मांगने की खबर चर्चा में रही. बताया गया कि उन्होंने अक्षरा को प्यार से संबोधित किया और उनके माता-पिता से भी माफी मांगी. इस घटनाक्रम के बाद पवन, अक्षरा और ज्योति से जुड़ी चर्चाएं फिर तेज हो गईं. इसके बाद भी ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कमेंट किया, ‘वाह रे राजपुताना स्वाभिमान’

कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों के रिश्ते में लंबे समय से तनाव की खबरें आती रही हैं और तलाक से जुड़ा मामला अदालत में विचाराधीन बताया जाता है. ज्योति की ओर से पहले भी इस मामले को लेकर अपनी बात रखी गई है. वहीं अब एलिमनी से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होनी बाकी है. फिलहाल वायरल वीडियो पर पवन सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST