<
Categories: मनोरंजन

करण औजला ने जीता मुंबई वालों का दिल: पुलिस ने रोका ऑटो, तो सिंगर ने चुकाया रिक्शा चालकों का 22,000 रुपये का जुर्माना

मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला ने मुंबई कॉन्सर्ट से पहले दरियादिली दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया है. ऑटो की सवारी के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर, करण ने दो ऑटो चालकों का कुल 22,000 रुपये का पुराना जुर्माना खुद भरा. उनकी इस मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ (P-Pop Culture Tour) को लेकर भारत में है.  दिल्ली में धमाकेदार शो करने के बाद, करण अब मुंबई में अपना कॉन्सर्ट करने वाले है.  लेकिन स्टेज पर उतरने से पहले करण औजला ने मुंबई की सड़कों पर कुछ ऐसा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.  उन्होंने बीच सड़क पर दो ऑटो रिक्शा चालकों की मदद कर सबका दिल जीत लिया है.

जब पुलिस ने बीच सड़क पर रोका करण औजला का ऑटो

यह घटना तब हुई जब करण औजला मुंबई में ऑटो-रिक्शा की सवारी का आनंद ले रहे थे.  इसी दौरान पुलिस ने उनके ऑटो को रोक लिया.  जांच में पता चला कि ऑटो चालक का काफी समय से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का जुर्माना बकाया था.  ऑटो ड्राइवर पर कुल 17,000 रुपये का फाइन था, जिसे न भरने की वजह से उसे आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी.  ड्राइवर को परेशान देखकर करण औजला तुरंत मदद के लिए आगे आए.

 

करण औजला ने चुकाया 22,000 रुपये का कुल जुर्माना

करण औजला ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी टीम से तुरंत उस ड्राइवर के 17,000 रुपये भरने को कहा.  इसी बीच, वहां मौजूद एक अन्य ऑटो ड्राइवर भी सिंगर के पास पहुंचा और उसने भी अपना 5,000 रुपये का पुराना जुर्माना भरने की विनती की.  करण ने बिना देरी किए उस दूसरे ड्राइवर की भी मदद की और उसका भी जुर्माना भर दिया.  कुल मिलाकर सिंगर ने दो ड्राइवरों के लिए 22,000 रुपये की राशि चुकाई. 

वायरल वीडियो – अब मैं शहर का चहेता बन गया हूं

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण औजला हंसते हुए कह रहे है, हमें पुलिस ने रोक लिया क्योंकि ऑटो वाले का फाइन बकाया था.  हमने पुलिसवाले से कहा कि हम यह फाइन भरेंगे.  मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है.  उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अचानक से वह मुंबई शहर के ‘फेवरेट’ बन गए है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि मदद पाकर ऑटो चालक इतना खुश हुआ कि उसने करण औजला को गले लगा लिया.

मुंबई कॉन्सर्ट और दिल्ली की सफलता

करण औजला का मुंबई कॉन्सर्ट होने वाला है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म किया था, जहां करीब 70,000 फैंस की भारी भीड़ जुटी थी.  तौबा तौबा और गैंगस्टर जैसे हिट गाने देने वाले इस सिंगर की इस दरियादिली ने उनके फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST