<
Categories: मनोरंजन

सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां भी हैं ‘करीना कपूर’, सोशल मीडिया पर करीना कपूर और उनके बेटे का ‘क्यूट’ वीडियो वायरल!

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के जूनियर सेक्शन एनुअल डे फंक्शन में करीना कपूर और सैफ अली खान पहुंचे और अपने बेटे जेह की हौसला-अफजाई की.

करीना कपूर सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन मां भी हैं. और समय-समय पर वो अपनी बेहतरीन पेरेंटिंग दुनिया के सामने प्रदर्शित करती रहती हैं. बॉलीवुड के चहेते कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटे जेहांगीर अली खान (जेह) के स्कूल के जूनियर सेक्शन एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे.  
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के इस कार्यक्रम में दोनों ने अपने लाड़ले की स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान जमकर हौसला बढ़ाया. इशा अंबानी ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें सैफ और करीना का बेटे के प्रति प्यार साफ झलक रहा है.

सैफ का उत्साह और करीना का प्यार भरा इशारा

वीडियो में सैफ अली खान ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं. वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे जेह को देखकर लहराते हुए उत्साह से तालियां बजा रहे हैं. बेटे के क्यूट परफॉर्मेंस को देखकर वो बहुत खुश हो रहे हैं. वहीं करीना ने जब जेह को देखा तो वो अपनी सीट से उठीं और जेह की ओर एक फ्लाइंग किस किया.  जेह ने अपना एक्ट पूरा करते ही शरमाते हुए अपनी मां को वापस फ्लाइंग किस दिया. मां-बेटे का ये प्यारभरा दृश्य इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है. 

फैमिली बॉन्डिंग का खूबसूरत नजारा

यह वीडियो करीना-सैफ की मजबूत फैमिली बॉन्डिंग को दर्शाता है. जेह अक्सर पैपराजी से बचने की कोशिश करते या मां संग goofy मोमेंट्स शेयर करते दिख जाते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. एनुअल डे जैसे मौकों पर स्टार पेरेंट्स का बच्चों के लिए इतना उत्साह देखना फैंस के लिए खास होता है. धीरूभाई अंबानी स्कूल बॉलीवुड फैमिलीज का फेवरेट स्पॉट है, जहां कई सेलेब्स अपने बच्चों के प्रोग्राम्स अटेंड करते हैं.

फैंस ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. एक ने लिखा, ‘मैं टीम जेह बाबा हूं.’ दूसरे ने कहा, ‘जेह कितना क्यूट लग रहा है.’ तीसरे ने बस इतना लिखा, ‘यह इतना क्यूट है.’ जेह की क्यूटनेस हमेशा से सोशल मीडिया पर दिल जीतती रही है. चाहे वह पापा को पैपराजी से बचाते नजर आएं या करीना संग खेलते हुए, जेह हमेशा लाइमलाइट चुरा लेते हैं. यह मोमेंट खान परिवार के लविंग मोमेंट्स को दिखाता है. 

स्कूल इवेंट्स में बॉलीवुड फैमिलीज

करीना-सैफ जैसे कई बॉलीवुड कपल्स अक्सर बच्चों के स्कूल इवेंट्स में दिखते हैं. तैमूर और जेह की जोड़ी भी फैंस की फेवरेट है. करीना और सैफ ने 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान का और 2021 में अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान का स्वागत किया. करीना ने हाल ही में बताया था कि उनके बच्चों को फिलहाल ड्रामा या फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और खेलों की ओर उनका अधिक झुकाव है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST