<
Categories: मनोरंजन

जब पूर्व पति ने हनीमून पर लगा दी Karisma Kapoor की बोली, प्रेग्नेंसी में ढाए ऐसे-ऐसे जुल्म!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की अर्जी में करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे।

Karisma Kapoor Sanjay Kapur Divorce: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapur) की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय का इसी साल जून में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद करिश्मा के दोनों बच्चों-समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है। उन्होंने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर वसीयत के फर्जी दस्तावेज बनवाने का भी आरोप लगाया है। मामला कोर्ट में है और देखना है कि इसपर क्या फैसला आता है लेकिन इस विवाद ने करिश्मा और उनके पूर्व पति संजय को फिर से सुर्ख़ियों में ला दिया है। 

karismakapoor

संजय ने लगा दी थी करिश्मा की बोली
आपको बता दें कि संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। इसके बाद दोनों एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। शादी के बाद से ही करिश्मा और संजय के रिश्ते ठीक न होने की खबरें आने लगी थीं। आख़िरकार 2016 में करिश्मा ने संजय से तलाक लेकर इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की अर्जी में करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। सबसे चौंकाने वाला आरोप ये था कि संजय ने करिश्मा को हनीमून पर अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। यहां तक कि संजय ने हनीमून पर करिश्मा की दोस्तों के सामने बोली तक लगा डाली थी और जब एक्ट्रेस ने उनका विरोध किया था तो उनसे मारपीट भी की थी। 

karishma

प्रेग्नेसी में भी ढाए थे जुल्म
करिश्मा ने संजय पर दूसरा आरोप ये लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके साथ काफी जुल्म ढाए गए थे। दरअसल, प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने के कारण करिश्मा को संजय की मां द्वारा गिफ्ट की गई एक ड्रेस फिट नहीं हो रही थी। ऐसे में सास ने संजय को करिश्मा को थप्पड़ मारने को थप्पड़ लगाने को कहा था।

 
2016 में तलाक होने के बाद  करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने संजय को एक थर्ड क्लास आदमी कहा था। उन्होंने कहा था, हम कपूर्स हैं। हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें भगवान ने न सिर्फ दौलत दी है बल्कि उसके साथ टैलेंट भी दिया था जिससे हम अपनी पूरी जिंदगी दौलत और शोहरत कमा सकते हैं। संजय एक थर्ड क्लास इंसान है।

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST