<
Categories: मनोरंजन

‘कट बोलने के बाद भी किस…’, सयानी गुप्ता ने खोले इंडस्ट्री के काले राज, इंटीमेट सीन को लेकर कही ऐसी बात

एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने इंटीमेट सीन की चुनौतियों पर बात की, बताया कैसे कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं. उन्होंने सेट पर असुरक्षित अनुभव और सुधार की जरूरत जताई.

फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे कई बार ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जो आम लोगों की नजरों से दूर होती हैं. खासकर कास्टिंग काउच और शूटिंग के दौरान होने वाली असहज स्थितियां अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं. कई एक्ट्रेसेज आज भी इन मुद्दों पर खुलकर बोलने से कतराती हैं, लेकिन कुछ हिम्मती चेहरे सामने आकर अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करती हैं.

‘जॉली एलएलबी 2’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंटीमेट सीन से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए. रेडियो नशा से बातचीत में उन्होंने बताया कि इन सीन्स को बेहद प्रोफेशनल तरीके से शूट किया जाता है, लेकिन कई बार कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा लेते हैं.

गोवा में हुआ असहज एक्सपीरिएंस

सयानी ने एक वाकया शेयर करते हुए बताया कि वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं, जहां उन्हें छोटी ड्रेस पहनकर समुद्र किनारे रेत में लेटना था. वहां करीब 70 लोग मौजूद थे, जिनमें से कोई भी उन्हें कवर करने के लिए शॉल तक देने नहीं आया. उस समय उन्होंने खुद को बेहद असुरक्षित महसूस किया. एक्ट्रेसेज ने कहा कि सेट पर एक भी ऐसा शख्स नहीं था जो उनकी परवाह करता.

कट के बाद भी चलता रहा किसिंग

सयानी ने बताया कि वो 2013 में ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके साथ एक ऐसा एक्सपीरिएंस हुआ जो आज भी उन्हें परेशान करता है. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर के ‘कट’ कहने के बाद भी एक शख्स उन्हें किस करता रहा. ये वाकया बताता है कि तकनीकी रूप से शूट किए जाने वाले सीन भी कभी-कभी गलत इरादों का शिकार हो सकते हैं.

सयानी गुप्ता इस बात से राहत महसूस करती हैं कि अब फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका होती है, जो इन सीन्स को सेफ और मर्यादित ढंग से शूट कराने में मदद करते हैं. वो कहती हैं कि किसिंग सीन के मुकाबले इंटीमेट सीन करना आसान होता है, क्योंकि ये तकनीकी रूप से कंट्रोल होते हैं.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST