<
Categories: देश

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में की जरा सी देरी, तो रिफंड का सपना भी होगा अधूरा! जानें पूरा नियम

Ticket Cancel Rules: भारतीय रेलवे टिकट रिफंड नियमों के तहत रद्द करने के समय के अनुसार 25% से 100% तक कटौती होती है. 4 घंटे से कम समय पर कन्फर्म टिकट करने पर कितना मिलता है आइए जानते हैं -

Ticket Cancel Rules: भारत में हर दिन करोड़ों लोग रेल यात्रा करते हैं. ये यात्रा न केवल किफायती होती है बल्कि सुविधाजनक और सुरक्षित भी मानी जाती है. हाल ही में भारतीय रेलवे ने टिकट से संबंधित कई नियमों में बदलाव किए हैं, जिनमें तत्काल टिकट, वेटिंग लिस्ट, चार्ट बनाने के समय और किराए की नई व्यवस्था शामिल है. इन बदलावों के साथ यात्रियों में सबसे ज्यादा भ्रम रिफंड नियमों को लेकर रहता है – खासकर तब, जब ट्रेन खुलने से कुछ घंटे पहले टिकट कैंसिल किया जाए.

भारतीय रेलवे द्वारा रिफंड की प्रक्रिया समय के आधार पर निर्धारित की गई है. टिकट कैंसिल करने का समय जैसे-जैसे ट्रेन के प्रस्थान के करीब आता है, रिफंड की राशि घटती जाती है. इसे मुख्यतः तीन कैटेगरी में बांटा गया है:

1. 48 घंटे से 12 घंटे पहले
2. 12 घंटे से 4 घंटे पहले
3. 4 घंटे से कम समय में

48 घंटे से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल पर

अगर कोई यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे से 12 घंटे पहले कन्फर्म टिकट को रद्द करता है, तो टिकट किराए का 25% काट लिया जाता है. ये नियम सभी कैटेगरी जैसे नॉन-एसी और एसी क्लास दोनों पर लागू होता है. वेटिंग टिकट के मामले में कटौती की राशि इससे भी कम हो सकती है.

12 घंटे से 4 घंटे पहले कैंसिल पर रिफंड

यदि आप ट्रेन के रवाना होने से 12 घंटे से 4 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं, तो रेलवे 50% तक टिकट किराया काटता है. चाहे टिकट एसी का हो या सामान्य, सभी पर ये कटौती समान रूप से लागू होती है. वेटिंग लिस्ट टिकट में थोड़ी राहत मिलती है और कम कटौती होती है.

जब कोई यात्री ट्रेन खुलने से 4 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करता है और टिकट कन्फर्म है, तो कोई रिफंड नहीं मिलता. हालांकि, वेटिंग टिकट की स्थिति में आंशिक रिफंड मिल सकता है. इसलिए यात्रियों को टिकट समय पर कैंसिल करने की सलाह दी जाती है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

इस्लाम अपनाने वालों को बड़ा झटका! धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…

Last Updated: October 15, 2026 12:10:33 IST

Delhi NCR Weather: दिल्ली पर छाए काले बादल, तेज आंधी से डरे लोग; आने वाली है आफत? घर से निकलने से पहले जरूर देख लें IMD का अलर्ट

Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…

Last Updated: October 15, 2026 11:48:06 IST

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह चोट के कारण बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं विकल्प

IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…

Last Updated: October 15, 2026 11:47:31 IST

IND VS WI: ना कप्तानी ना बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर ने किया भारत की हार को लेकर बड़ा खुलासा; सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…

Last Updated: October 15, 2026 10:40:16 IST

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST