<
Categories: मनोरंजन

KBC 18: जब जया को होती है देर, तो Amitabh Bachchan अपनाते हैं ये ट्रिक; खुद बताया मजेदार किस्सा

KBC 18: अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को समय पर तैयार कराने की मजेदार ट्रिक बताई. बिग बी ने बताया कि वह असली समय से एक घंटा पहले बताते हैं.

KBC 18: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ दर्शकों के बीच लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. शो में जहां कंटेस्टेंट्स का ज्ञान और गेम लोगों को बांधे रखता है, वहीं अमिताभ बच्चन के निजी किस्से और मजेदार बातें भी खूब पसंद की जाती हैं. अब शो के एक आगामी एपिसोड में बिग बी ने पत्नी जया बच्चन से जुड़ा एक मजेदार सीक्रेट शेयर किया है.

जया बच्चन को ऐसे समय पर तैयार कराते हैं बिग बी

KBC 18 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से पूछता नजर आता है कि क्या उन्हें कभी किसी शादी या इवेंट में जाने के लिए जया बच्चन के तैयार होने का इंतजार करना पड़ा है. इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए अपनी ‘ट्रिक’ बताई. उन्होंने कहा कि जब भी दोनों को कहीं जाना होता है, तो वह जया को असली समय से करीब एक घंटा पहले का समय बताते हैं. अगर किसी शादी में शाम 6 बजे पहुंचना है, तो अमिताभ जया को 5 बजे का समय बताते हैं. इसके चलते जया बच्चन काफी पहले तैयार होना शुरू कर देती हैं और दोनों समय पर इवेंट में पहुंच जाते हैं.

KBC 18 को मिल रहे शानदार व्यूज

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा KBC 18 OTT पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. ऑरमैक्स मीडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते शो को करीब 5.1 मिलियन व्यूज मिले. शो में अमिताभ के पर्सनल किस्से दर्शकों के लिए एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का काम करते हैं. यही वजह है कि कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत अक्सर चर्चा में आ जाती है.

ये भी पढ़ें: Baby Naaz story:  शोहरत मिली, पैसा आया लेकिन सुकून नहीं… 4 साल की उम्र से कमाने वाली बेबी नाज की दर्दनाक कहानी

KBC होस्ट करना बताया ‘दिल तोड़ने वाला’

 कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर KBC होस्ट करने के अनुभव को लेकर भावुक पोस्ट लिखी थी. उन्होंने बताया कि कई कंटेस्टेंट्स की गंभीर निजी कहानियां सुनना उनके लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल हो जाता है. अमिताभ ने इसे ‘दिल तोड़ने वाला अनुभव’ बताते हुए रिटायरमेंट की इच्छा तक जाहिर कर दी थी. हालांकि, फिलहाल वह KBC 18 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST