KBC 18: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ दर्शकों के बीच लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. शो में जहां कंटेस्टेंट्स का ज्ञान और गेम लोगों को बांधे रखता है, वहीं अमिताभ बच्चन के निजी किस्से और मजेदार बातें भी खूब पसंद की जाती हैं. अब शो के एक आगामी एपिसोड में बिग बी ने पत्नी जया बच्चन से जुड़ा एक मजेदार सीक्रेट शेयर किया है.
जया बच्चन को ऐसे समय पर तैयार कराते हैं बिग बी
KBC 18 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से पूछता नजर आता है कि क्या उन्हें कभी किसी शादी या इवेंट में जाने के लिए जया बच्चन के तैयार होने का इंतजार करना पड़ा है. इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए अपनी ‘ट्रिक’ बताई. उन्होंने कहा कि जब भी दोनों को कहीं जाना होता है, तो वह जया को असली समय से करीब एक घंटा पहले का समय बताते हैं. अगर किसी शादी में शाम 6 बजे पहुंचना है, तो अमिताभ जया को 5 बजे का समय बताते हैं. इसके चलते जया बच्चन काफी पहले तैयार होना शुरू कर देती हैं और दोनों समय पर इवेंट में पहुंच जाते हैं.
AB sir ka time-management mantra decode ho gaya 😂⏰
Dekhiye Kaun Banega Crorepati, Mon-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.#KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega pic.twitter.com/LUGL0zFDH3— sonytv (@SonyTV) September 13, 2026
KBC 18 को मिल रहे शानदार व्यूज
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा KBC 18 OTT पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. ऑरमैक्स मीडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते शो को करीब 5.1 मिलियन व्यूज मिले. शो में अमिताभ के पर्सनल किस्से दर्शकों के लिए एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का काम करते हैं. यही वजह है कि कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत अक्सर चर्चा में आ जाती है.
ये भी पढ़ें: Baby Naaz story: शोहरत मिली, पैसा आया लेकिन सुकून नहीं… 4 साल की उम्र से कमाने वाली बेबी नाज की दर्दनाक कहानी
KBC होस्ट करना बताया ‘दिल तोड़ने वाला’
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर KBC होस्ट करने के अनुभव को लेकर भावुक पोस्ट लिखी थी. उन्होंने बताया कि कई कंटेस्टेंट्स की गंभीर निजी कहानियां सुनना उनके लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल हो जाता है. अमिताभ ने इसे ‘दिल तोड़ने वाला अनुभव’ बताते हुए रिटायरमेंट की इच्छा तक जाहिर कर दी थी. हालांकि, फिलहाल वह KBC 18 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल