<
Categories: मनोरंजन

KBC 18: दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीते 12.5 लाख, 25 लाख के सवाल ने रोका कदम; पूनम सरोज ने किया बड़ा कारनामा

KBC 18: पश्चिम बंगाल की पूनम सरोज ने KBC 18 में शानदार खेल दिखाते हुए 12.5 लाख रुपये जीते. 25 लाख के सवाल पर उन्होंने जोखिम न लेते हुए गेम छोड़ दिया.

KBC 18: अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर की रहने वाली पूनम सरोज ने अपनी कहानी से सभी का ध्यान खींचा. पूनम SSC परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने शो में बताया कि वह अपने परिवार के 13 अन्य सदस्यों के साथ एक ही घर में रहती हैं.

25 लाख के सवाल पर छोड़ा गेम

पूनम ने KBC में शानदार खेल दिखाया और 12.5 लाख रुपये जीत लिए. इसके बाद उनके सामने 25 लाख रुपये का सवाल आया. उनसे पूछा गया कि क्वांटम विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में ‘वर्ल्ड क्वांटम डे’ किस तारीख को मनाया जाता है? इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे – 14 सितंबर, 14 जून, 14 अक्टूबर और 14 अप्रैल. पूनम को सही जवाब पता नहीं था, इसलिए उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 12.5 लाख रुपये लेकर गेम छोड़ दिया. गेम छोड़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे जवाब का अनुमान लगाने को कहा. पूनम ने 14 दिसंबर कहा, लेकिन यह गलत था. सही जवाब 14 अप्रैल है.

परिवार के ज्यादातर लोग करते हैं मजदूरी

पूनम ने बताया कि उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य पास की जूट फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं. काम से छुट्टी लेना और आने-जाने का खर्च परिवार के लिए आसान नहीं है. इसी वजह से KBC के सेट पर उनके साथ सिर्फ उनकी मां आई थीं. पूनम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी करने के बाद विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटेरिएट ऑफिसर बनना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:  UPSSSC का बड़ा फैसला! अब हर परीक्षा में अनिवार्य होगा आधार वेरिफिकेशन, ये चीज मैच नहीं हुआ तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

बचपन में पायलट बनने का था सपना

पूनम का बचपन में पायलट बनने का सपना था. लेकिन कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग का खर्च पता चलने के बाद उन्होंने यह सपना छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स में जाने की कोशिश की. वह लिखित परीक्षा पास कर गई थीं, लेकिन ग्रुप डिस्कशन के चरण में सफल नहीं हो सकीं. पूनम ने बताया कि उन्हें लगा कि ग्रुप डिस्कशन में अंग्रेजी माध्यम से पढ़े बच्चों का दबदबा था. अमिताभ बच्चन ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि किसी की क्षमता उसकी क्लास या पढ़ाई के माध्यम से तय नहीं होती. पूनम ने बताया कि KBC से जीते 12.5 लाख रुपये वह अपने माता-पिता को देंगी. इस पैसे का इस्तेमाल किस तरह करना है, इसका फैसला उनके माता-पिता करेंगे.

ये भी पढ़ें: Jammu And Kashmir: लोगों को लगा बेहोश हैं पुलिस वाले, कार के अंदर ही मरे पड़े थे दो कॉन्स्टेबल; फिर जो हुआ इसे जान पकड़ लेंगे माथा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST