<
Categories: देश

UPSSSC का बड़ा फैसला! अब हर परीक्षा में अनिवार्य होगा आधार वेरिफिकेशन, ये चीज मैच नहीं हुआ तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

UPSSSC Aadhaar Rule: यह कदम धोखाधड़ी, प्रतिरूपण (प्रॉक्सी उम्मीदवार) और बायोमेट्रिक अनियमितताओं को रोकने के लिए उठाया गया है. परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन का मिलान अब सीधे आधार डेटा से किया जाएगा. इस संबंध में आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने 22 सितंबर, 2026 को एक नोटिस जारी किया था.

UPSSSC Aadhaar Rule: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों का आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.

यह फैसला क्यों लिया गया?

यह कदम धोखाधड़ी, प्रतिरूपण (प्रॉक्सी उम्मीदवार) और बायोमेट्रिक अनियमितताओं को रोकने के लिए उठाया गया है. परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन का मिलान अब सीधे आधार डेटा से किया जाएगा. इस संबंध में आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने 22 सितंबर, 2026 को एक नोटिस जारी किया था.

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत अपना बायोमेट्रिक डेटा—विशेष रूप से फिंगरप्रिंट, आइरिस विवरण और आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कर लें. यदि आधार विवरण पुराने हैं या बायोमेट्रिक डेटा में कोई विसंगति पाई जाती है, तो वेरिफिकेशन प्रक्रिया विफल हो सकती है, जिससे उम्मीदवार को परीक्षा देने से रोका जा सकता है. आयोग ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना डेटा अपडेट सुनिश्चित करें.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अब ऑटो-बस के चक्कर होंगे खत्म! दक्षिणी दिल्ली के इन इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो, 8 नए स्टेशन बदल देंगे सफर

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम…

Last Updated: November 24, 2026 14:32:39 IST

हत्या कर लाश के साथ रात भर बैठा रहा लिव इन लवर, फिर सुबह उठ कर शव के साथ किया ऐसा काम; पुलिस ने भी पकड़ा माथा

Pune Murder Case: कोमल और शुभम हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. हत्या…

Last Updated: November 24, 2026 14:27:07 IST

Parastoo Ahmadi: कौन हैं ईरानी गायिका परास्तू अहमदी, जिन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…

Last Updated: November 24, 2026 14:24:34 IST

Watch Video: गायक पर बरसे नोट, फिर अनंत सिंह खुद उठाने लगे बिखरे रुपये! बेटी की हल्दी का वीडियो वायरल

Anant Singh Viral Video: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म का…

Last Updated: November 24, 2026 14:18:29 IST

Who is Arushi Nishank: चिराग पासवान की दुल्हन बनने वाली हैं आरुषि निशंक? एक्ट्रेस ने बताया वायरल तस्वीरों का सच

Arushi Nishank Chirag Paswan Marriage Rumours: चिराग पासवान और आरुषि निशंक की शादी की अफवाहों…

Last Updated: November 24, 2026 14:15:27 IST

15 महिलाओं से शादी, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल; हर पत्नी से अश्लील वीडियो के नाम पर ऐंठे 18 लाख

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी…

Last Updated: November 24, 2026 13:53:22 IST