<
Categories: मनोरंजन

IAS बनने निकले थे, KBC में जीते 1 करोड़ और बदल गया करियर; जानें कौन है पहला करोड़पति?

KBC Season 1 Winner | Harshvardhan Nawathe : हर्षवर्धन नवाथे ने साल 2000 में KBC के पहले सीजन में एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रचा था. बाद में उन्होंने MBA किया और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर बनाया. आज वह JSW फाउंडेशन के CEO हैं.

KBC Season 1 Winner | Harshvardhan Nawathe : Kon Banega Crorepati का 18वां सीजन एक बार फिर ऐसे आम लोगों की कहानियां सामने ला रहा है, जिनके लिए हॉट सीट तक पहुंचना सिर्फ पैसे जीतने का मौका नहीं, बल्कि जिंदगी बदलने वाला पल है. इस शानदार शो के पहले सीजन साल 2000 में हर्षवर्धन नवाथे ने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर KBC के पहले करोड़पति बनकर इतिहास रचा लेकिन उस एक करोड़ की जीत के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदली और आज वह क्या कर रहे हैं? KBC के नए सीजन में करोड़ों के सवालों तक पहुंच रहे कंटेस्टेंट्स के बीच नवाथे की पुरानी कहानी एक बार फिर चर्चा में है.

एक करोड़ रुपये जीतकर रचा इतिहास

साल 2000 में जब हर्षवर्धन नवाथे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पहले सीजन (KBC Season 1) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठे थे, तब वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे. शो में वह एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते गए. आखिर में वह एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए. नवाथे ने इस सवाल का भी सही जवाब दिया और इतिहास रच दिया. वह KBC के हिंदी वर्जन में एक करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने. उनकी यह जीत टीवी के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गई. लेकिन KBC के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

IAS की तैयारी छोड़ की MBA

KBC में आने से पहले हर्षवर्धन नवाथे का सपना IAS अधिकारी बनने का था. वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे. लेकिन शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में अचानक काफी बदलाव आया. KBC जीतने के बाद मिली शोहरत ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला और कई जगह फैंस उन्हें पहचानने लगे. एक बार फैंस की भीड़ में उनकी हथेली ब्लेड से कट गई थी. इसके बावजूद उन्होंने टीवी की दुनिया में करियर बनाने के बजाय कॉर्पोरेट सेक्टर को चुना. बाद में वह MBA की पढ़ाई करने के लिए UK चले गए.

KBC जीतने के बाद कॉर्पोरेट में बनाया करियर

MBA करने के बाद हर्षवर्धन नवाथे ने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया. उन्होंने महिंद्रा ग्रुप जैसी बड़ी कंपनी के साथ भी काम किया. इसके बाद उन्होंने सोशल सेक्टर में कदम रखा और JSW फाउंडेशन से जुड़ गए. यह संस्था समाज और लोगों के विकास से जुड़े काम करती है. मई 2023 में नवाथे JSW फाउंडेशन के COO बने. इसके बाद दिसंबर 2024 में उन्हें संस्था का CEO बनाया गया.

KBC के पहले करोड़पति कौन थे?

हर्षवर्धन नवाथे साल 2000 में KBC के पहले करोड़पति बने थे. जब वह शो में आए थे, तब वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे. लेकिन एक करोड़ रुपये जीतने के बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया. उन्होंने बाद में UK से MBA किया और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. उनकी KBC की इनामी राशि को लेकर इनकम टैक्स विभाग के साथ भी विवाद हुआ था. इस मामले में इनकम टैक्स विभाग ने ITAT के फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. बाद में 2017 में विभाग ने अपनी अपील वापस ले ली.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Wishes: सोने की थाली में सजे प्यार जैसे ये संदेश, राखी पर अपनों के लिए परफेक्ट हैं ये मैसेज; याद आएगा भाई-बहन का अटूट प्यार

आज क्या कर रहे हैं हर्षवर्धन नवाथे?

KBC जीतने के बाद हर्षवर्धन नवाथे ने टीवी और फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने अपना करियर बिजनेस और सोशल डेवलपमेंट के क्षेत्र में बनाया. आज वह JSW फाउंडेशन के CEO हैं. भले ही KBC की वह ऐतिहासिक जीत 25 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है, लेकिन हर्षवर्धन नवाथे का नाम आज भी शो के पहले करोड़पति के तौर पर याद किया जाता है. उनकी कहानी यह बताती है कि KBC जीतने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में रहने के बजाय अपने करियर के लिए एक अलग रास्ता चुना.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST