होम / KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 3 यश स्टारर फिल्म ने 3 दिन में कमाए करीब 140 करोड़

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 3 यश स्टारर फिल्म ने 3 दिन में कमाए करीब 140 करोड़

Prachi • LAST UPDATED : April 17, 2022, 1:32 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 3: साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि यश  (Yash) की इस मूवी को पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसकी कमाई इस बात का सबूत है। केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।

Also Read: KGF Chapter 2 Box Office Collection दूसरे दिन भी KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर से कमाए इतने करोड़

ये आंकड़े सिर्फ हिंदी वर्जन के हैं और चौंकाने वाले हैं। दरअसल इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में करीब 140 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म रिलीज के चार दिनों में यानी कि वीकेंड के एंड तक अपने हिंदी वर्जन से 180 करोड़ कमा लेगी। इसके अलावा फिल्म यूएस में भी अच्छी कमाई कर रही है।

रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने यूएस में 3 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। और अभी तो शुरूआत ही हुई है। वहीं नॉर्थ बेल्ट में इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वहीं एस एस राजामौली की आरआरआर ने भी कुछ समय पहले दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है। ऐसा करने वाली ये देश की तीसरी फिल्म है। अब ये देखना रोचक होगा कि क्या केजीएफ भी ये कमाल कर पाती है।

Read More: R Madhavan Son Vedaant Wins Silver In Danish Open Swimming एक्टर ने ट्वीट कर जताई खुशी

Read More: Easter Sunday 2022 सोहा अली खान ने इनाया को टॉयलेट पेपर में लपेट बनाया ईस्टर अंडा

Read More: Kalpana Iyer Birthday बॉलीवुड अदाकारा ‘गब्बर’ से करती थी प्यार, आज तक हैं कुंवारी!

Read More: Alia And Ranbir Mehendi Ceremony Photos मेंहदी सेरेमनी में फुल मस्ती करते नजर आए आलिया-रणबीर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT