<

खेसारी लाल ने किया आम्रपाली दुबे संग रोमांस.. 3 साल पहले रिलीज हुए गाने ‘हरियरकी ओढ़निया’ फिर उड़ाया गर्दा, पार किए 100 मिलियन व्यूज

Hit Bhojpuri Song: खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी जब भी साथ आई है, तो तहलका ही मचा है. ऐसे में 3 साल पहले रिलीज हुआ दोनों का एक सुपरहिट गाना फिर से इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को 100 मिलियन व्यूज मिले हैं.

Khesari Lal Yadav-Amrapali Dubey Song: खेसारी लाल भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ बेमिसाल सिंगर है. खेसारी की दिल छू जाने वाली आवाज लोगों को बेहद पसंद हैं, यही वजह है उनके फैंस उनके भोजपुर गाने रिलीज होने का इंतेजार करते हैं. वहीं आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं और उनकी डिमांड भोजपुरी मेकर्स में काफी ज्यादा हैं.

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने मचाया तहलका

ऐसे में जब भी खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी तलहका मचा देती है, फैंस दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं. खेसारी और आम्रपाली कई फिल्मों और गानों में काम किया है. यहां वजह हैं कि दोनों के पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वहीं 3 साल पहले रिलीज हुआ खेसारी और आम्रपाली का गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

‘हरियरकी ओढ़निया’ है भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का यह सुपरहिट गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ 2022 में आई भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है. इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वहीं अब रिलीज के 3 साल बाद इस गाने को यूट्यूब पर करीब 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो साबित कर रही हैं कि  भोजपुरी सिनेमा और संगीत के प्रति लोगों की दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. फिल्म की बात करें तो ‘डोली सजा के रखना’ का निर्देशिन रजनीश मिश्रा ने किया है और इसका निर्मिता रोशन सिंह है. फिल्म में आम्रपाली और खेसारी के अलावा रक्षा गुप्ता और विनोद मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST