<

शोहरत, अहंकार या सत्ता का खेल.. किस वजह से टूटी निरहुआ और खेसारी लाल के दोस्ती? कब और कैसे शुरू हुआ विवाद

Khesari Lal And Nirahua Controversy: दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बेहद फेमस एक्टर माने जाते हैं. दोनों के नाम का सिक्का इस इंडस्ट्री में चलता है. निरहुआ और खेसारी पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन, दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है, लेकिन ऐसा क्यों हुआ, क्या थी वजह आइये जानते हैं यहां.

Khesari Lal And Nirahua Controversy: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, एक्टर एक बेहतरीन गायक और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता भी हैं. दिनेश लाल यादव के गाए हुए गाने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इतना ही नहीं एक्टर की अदाकारी को भी लोग को बहुत पसंद हैं. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के अन्य सुपरस्टार की बात करे तो टॉप 5 में खेसारी लाल यादव का नाम भी आता है, एक्टर का डैशिंग अंदाज लोगों को बेहद पसंद है. खेसारी लाल यादव दमदार एक्टर के साथ-साथ बेहतरिन गायक भी है. खेसारी लाल के गाने जब भी रिलीज होते है, तो इंटरनेट पर गर्दा उड़ा देते हैं.

दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव में थी गहरी दोस्ती

एक समय ऐसा था की दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में एक साथ राज करते थे, दोनों की बीच में बेहद दोस्ती थी. लेकिन अब दोनों एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करते हैं. दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव की दोस्ती में ऐसी दरार आई है, कि अभी तक भर नहीं पाई है. लेकिन अगर दोनों में इतनी गहरी दोस्ती थी, तो विवाद कैसे हुआ क्या थी वजह. आईये जानते हैं यहां.

निरहुआऔर खेसारी की दोस्ती में कैसे आई दरार

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और खेसारी लाल यादव के बीच दुश्मनी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक मतभेदों और व्यक्तिगत बयानबाजी के कारण शुरू हुई

  • राम मंदिर पर बयान: एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने एक बयान में कहा था कि राम मंदिर की जगह अस्पताल बनना चाहिए था. इस बयान पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खेसारी के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद बने राम मंदिर के खिलाफ ऐसी बातें करना गलत है.
  • ‘यदुमुल्ला’ टिप्पणी: राम मंदिर वाले बयान के बाद, निरहुआ ने खेसारी लाल यादव को  मीडिया के सामने ‘यदुमुल्ला’ (यादव और मुस्लिम का संयोजन) कहा था, जिसका बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था. निरहुआ के इस विवादित बयान का तर्क था कि ऐसी मानसिकता वाला व्यक्ति सच्चा ‘यादव’ नहीं हो सकता है.
  • राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता: वहीं 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों कलाकार ने अलग-अलग खेमों को चुना था. निरहुआ भाजपा (NDA) की ओर से प्रचार कर रहे थे और खेसारी विपक्षी गठबंधन (RJD) की तरफ से थे. इस दौरान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और खेसारी लाल यादव दोनों ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करना शुरू किया था
  • वरिष्ठों का सम्मान: निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल को ‘अहंकारी लाल यादव’ कहा था. इतना ही उन्होंने एक्टर पर आरोप लगाया था कि वो रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे सीनियर और बड़े कलाकारों का सम्मान नहीं देते हैं.
  • व्यक्तिगत हमले: खेसारी ने भीभाजपा से जुड़े भोजपुरी कलाकारों पर अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, वहीं निरहुआ ने सार्वजनिक से धमकी देते हुए कहा कि अगर बाजार में गाली दी गई, तो वहीं कड़ा जवाब दिया जाएगा. खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह बीजेपी के लायक हैं या नहीं, यह निरहुआ तय नहीं करेगा.
Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST