Khesari Lal Yadav Vs Ravi Kishan: भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन ने बीते दिनों मंच पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव को निशाने पर लिया था. अब इस पर खेसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन पर जबरदस्त हमला बोला है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
khesari lal yadav ravi kishan
Khesari Lal Yadav Vs Ravi Kishan and Pavan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सितारों के बीच जुबानी जंग हो रही है. ये विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले रवि किशन ने एक कार्यक्रम में मंच पर खेसारी लाल यादव को टारगेट किया थी, जिसका पावरस्टार पवन सिंह ने भी आनंद उठाया था. अब खेसारी लाल यादव ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि इंटनरेट पर भूचाल आ गया है. पढ़िए उन्होंने ऐसा क्या कहा.
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुपरस्टार रवि किशन की मिमिक्री करते हुए उनपर हमला बोलते दिख रहे हैं. इसमें उन्होंने कहा, ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है. बाद का नहीं पता. शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला कम से कम आपका भाई है. यहां तो बेटा आज कल अपने बाप का पैर नहीं छूता है और मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है. तो आप बाप मत बनिए, मानता हूं इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे बाप हो गए.’ इसके बाद उन्होंने कहा कि वो रवि किशन का सम्मान करते हैं, क्योंकि ये उनका संस्कार है.
खेसारी लाल यादव ने इससे पहले पावरस्टार पवन सिंह की भी मिमिक्री करते हुए उन्हें नशे में चूर बताया था. इसने भी इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था.
गोरखपुर में एक महोत्सव के दौरान बीते दिनों रवि किशन और पवन सिंह ने एक साथ एक मंच पर मौजूद थे. इस वक्त रवि किशन ने खेसारी लाल यादव के व्यवहार के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब खेसारी नए-नए इंडस्ट्री में आए थे, तो दोनों हाथ से पैर छूते थे, फिर कुछ वक्त बाद घुटना छूने लगे. लेकिन, अब बाद का नहीं पता. यह सुनते ही पवन सिंह भी खिलखिलाकर हंस पड़े. इस वीडियो के बात सोशल मीडिया पर रवि किशन-पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के समर्थकों में बहस शुरू हो गई.
आपको बता दें कि 2025 में बिहार विधानसभा के चुनावी दंगल में भी पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को टारगेट किया था. पवन सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी की जोड़ी अक्सर देखने को मिल जाती है. लगता है कि विचारों के कारण खेसारी लाल यादव को ये सितारे टारगेट करते हैं.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…