<
Categories: देश

लाल चौक में दिखा नया भारत! ब्रह्मोस मॉडल और तिरंगे के साथ अहमदाबाद के युवक ने मनाया गणतंत्र दिवस

Lal Chowk Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात के अहमदाबाद से आए एक युवक ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया. युवक ने ब्रह्मोस मिसाइल का मॉडल हाथ में लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

Lal Chowk Republic Day: रविवार को भारत ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया. इस साल समारोह की थीम ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ रही. मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ’ पर आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने परेड की सलामी ली. देश के हर कोने में परेड, ध्वजारोहण और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम हुए.

इसी बीच एक खास देशभक्ति का दृश्य ‘श्रीनगर के लाल चौक’ से सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

लाल चौक से सामने आया देशभक्ति का खास पल

समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में गुजरात के अहमदाबाद से आए एक पर्यटक को श्रीनगर के ऐतिहासिक **घंटाघर (लाल चौक)** पर गणतंत्र दिवस मनाते देखा गया.

तिरंगे के रंगों में रंगे इस युवक के हाथ में ब्रह्मोस मिसाइल का छोटा मॉडल था. वह राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता नजर आया. यह नजारा वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भावुक कर देने वाला था.

2022 से लगातार श्रीनगर आ रहे हैं अरुण

ANI से बात करते हुए युवक ने अपना नाम ‘अरुण’ बताया. उन्होंने कहा कि वह 2022 से लगातार श्रीनगर आ रहे हैं और हर बार लाल चौक पर तिरंगा लहराते हैं.

अरुण ने कहा,

‘मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं. पहले यहां तिरंगा फहराना आसान नहीं था. हालात अच्छे नहीं थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने यहां तिरंगा फहराया. आज हालात बदल चुके हैं. मैं अकेले यहां आता हूं और गर्व के साथ तिरंगा लहराता हूं.”

उन्होंने यह भी कहा कि आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें सच होते हुए भी देखता है.

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड

वहीं, नई दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ’ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड सुबह 10:30 बजे शुरू हुई. इसमें सेना की टुकड़ियां, सांस्कृतिक झांकियां और भारत की सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.

विदेशी मेहमान भी रहे मौजूद

इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड में अंतरराष्ट्रीय मेहमान शामिल हुए. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST