<
Categories: मनोरंजन

कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ में दिखाया नया अवतार, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Kiara Advani Toxic Movie First Look: हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक, यश की Toxic: A Fairytale for Grown-Ups, की टीम ने हाल ही में कीआरा आडवाणी के नए किरदार नादिया का पहला लुक ऑफिशियलली रिलीज किया. आपको बता दें कि मां बनने के बाद यह कियारा की पहली फिल्म है.

 
Toxic: A Fairytale for Grown-Ups: सुपर स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है. फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस यश-स्टारर फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी. किआरा आडवाणी ने अपने करियर में अलग-अलग रोल में दमदार परफॉर्मेंस दी हैं. ड्रामा हो या हाई-ऑक्टेन कॉमर्शियल फिल्में, उन्होंने हर बार अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. 

इस नई फिल्म में उनका किरदार नादिया, एक ऐसा रोल है जो ग्लैमर के पीछे गहरी भावनाओं और दर्द से भरा है. फर्स्ट लुक पोस्टर में उन्हें सर्कस के रंग-बिरंगे बैकग्राउंड में दिखाया गया है, लेकिन करीब से देखने पर यह किरदार भावनात्मक रूप से बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण नजर आता है.

निर्देशक का बयान

फिल्म की निर्देशक गीतु मोहनदास ने कीआरा के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा, ‘कुछ परफॉर्मेंस सिर्फ फिल्म के लिए नहीं होतीं, यह एक कलाकार को नए मुकाम पर ले जाती हैं. किआरा ने इस फिल्म में जो किया है, वह वाकई ट्रांसफॉर्मेटिव है. उनके योगदान और समर्पण पर मैं गर्व महसूस कर रही हूं.’

फिल्म की खास बातें

  • यश ने KGF: Chapter 2 के बाद चार साल में वापसी की है.
  • फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा.
  • फिल्म का सिनेमैटोग्राफी राजीव रवि करेंगे, संगीत रवि बसुरुर का है और एडिटिंग उजल कुलकर्णी संभाल रहे हैं.
  • हॉलीवुड और नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्शन डायरेक्टर्स JJ Perry और Anbariv ने एक्शन सीक्वेंस डायरेक्ट किए हैं.
  • प्रोड्यूसर: वेंकट के. नारायण और यश.

कब रिलीज होगी फिल्म (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups )

यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर छह भाषाओं में रिलीज. होगी.कियारा का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, “पेश है कियारा आडवाणी, ‘ए टॉक्सिक फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नादिया के रूप में.”फिल्म ‘टॉक्सिक’ को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश और कियारा के अलावा, फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं. 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST