<
Categories: मनोरंजन

Viral Video: ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर जमकर थिरकीं कृति सेनन, बहन की शादी में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल; चूचा ने दिया भरपूर साथ

Kriti Sanon Sister Sangeet Video Viral: उदयपुर में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी चर्चाओं में हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अभिनेत्री का संगीत कार्यक्रम से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. देखें वीडियो.

Kriti Sanon Sister Marriage: अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और गायक स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी की तैयारियों का जश्न अपने चरम पर है. हल्दी-संगीत के फंक्शन चल रहे हैं. उसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर ठुमके लगा रही हैं. 

कृति सेनन ने बांधा समां

कृति सेनन अपनी छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी के संगीत समारोह में एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर परफॉर्म कर रही हैं.  दोनों के डांस को देख दूल्हा-दुल्हन नूपुर और स्टेबिन भी आनंद उठा रहे हैं. इस वीडियो में कृति बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. 

ये वीडियो भी हो रहे वायरल 

एक अन्य वीडियो में कृति सेनन और उनकी मां गीता सेनन, होने वाली दुल्हन के लिए एक भावुक प्रस्तुति देती नजर आईं. समारोह में मौजूद लोग काफी भावुक दिखे. इसके अलावा एक और वीडियो में नुपुर सेनन अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ ‘सजना जी वारी वारी’ गाने पर थिरकती नजर आईं.

कब होगी शादी?

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में 7 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं. बुधवार शाम को कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन अपने-अपने परिवार के साथ रैफल्स होटल पहुंचे थे। 11 जनवरी को दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे. आपको बता दें कि दोनों की शादी उदयपुर के रैफल्स होटल में होगी, जो उदयसागर झील के बीच स्थित एक लग्जरी होटल है. इस समारोह में कई दिग्गज सितारों के पहुंचने की संभावना है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कौन-कौन शामिल होगा. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झुके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 18:34:22 IST