<
Categories: मनोरंजन

18 सितंबर को बड़े पर्दे पर टकराएंगे कुमाल खेमू और करीना कपूर, दिलचस्प होगा मुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

Kunal Khemu and Kareena Kapoor Clash: 18 सितंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस दिन दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. दोनों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

Kunal Khemu and Kareena Kapoor Clash: 18 सितंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस दिन दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. एक तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘दायरा’ रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. वहीं दूसरी ओर कुणाल खेमू की ‘वाइब’ रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि कुणाल खेमू करीना कपूर के पति सैफ अली खान के जीजा हैं. ऐसे में एक ही दिन दोनों फिल्मों के रिलीज होने से यह बॉक्स ऑफिस क्लैश काफी खास बन गया है.

करीना कपूर ने 31 जुलाई को अपनी फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत की थी. इस दौरान उनसे ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर सवाल किया गया. करीना ने क्लैश को लेकर किसी तरह की चिंता जाहिर करने के बजाय कुणाल खेमू की जमकर तारीफ की.

दायरा में करीना के साथ दिखेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन

‘दायरा’ का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. फिल्म में करीना कपूर के साथ मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मेघना गुलजार अपनी फिल्मों में गंभीर और संवेदनशील कहानियों को अलग अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में ‘दायरा’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. 31 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. इसके बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वाइब में कॉमेडी करते दिखेंगे कुणाल खेमू

दूसरी तरफ ‘वाइब’ एक कॉमेडी फिल्म है. इसमें कुणाल खेमू अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. करीना कपूर ने भी खास तौर पर कुणाल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है. करीना के मुताबिक, कुणाल एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनकी कॉमेडी टाइमिंग शानदार है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘वाइब’ में दर्शकों को कुणाल का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा. फिल्म के कॉमेडी जॉनर की वजह से इसकी ऑडियंस भी ‘दायरा’ से अलग हो सकती है.

एक ही दिन रिलीज पर क्या बोलीं करीना?

दायरा और वाइब के क्लैश को लेकर करीना कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि दो अच्छी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में जगह हो सकती है. उन्होंने कुणाल को शानदार अभिनेता बताते हुए उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की. करीना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुणाल एक शानदार अभिनेता हैं और हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. कुणाल जैसी कॉमिक टाइमिंग किसी की नहीं है। मुझे लगता है कि दो अच्छी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में जगह हो सकती है.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कुणाल की फिल्म अच्छा करेगी. करीना ने कहा कि वाइब कॉमेडी फिल्म है और इसमें दर्शकों को कुणाल का अलग पक्ष देखने को मिलेगा और वह चाहती हैं कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST