<
Categories: मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: ऋतिक की वजह से टूटेगी मुन्नी की सगाई, अंगद फसेगा रणविजय के जाल में! तहलका मचा देगा महाट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर के सामने रणविजय का सच सामने आने वाला है. वहीं एक बार फिर से मुन्नी और ऋतिक की नजदीकियां बढ़ने वाली हैं.

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 11 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी पर जमकर राज कर रहा है. शो के ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं, मेकर्स सीरियल को TRP लिस्ट में नंबर वन पर बनाए रखने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर नॉयना से दूर रहने की कोशिश करता है, लेकिन नॉयना तुलसी के सामने मिहिर पर हक जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है. दूसरी तरफ  रणविजय अंगद को उल्लू बनाने की कोशिश करता है और उसके सारे शेयर्स अपना नाम करवाना चाहता है. ऋतिक भी अकेले में मुन्नी के साथ फ्लर्ट करता है. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में बड़ा भूचाल आने वाला है, जिसकी वजह से यह सीरियल दर्शकों को और भी ज्यादा पसंद आने वाला है. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का धमाकेदार अपकमिंग ट्विस्ट (TV Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Upcoming Episode 11 February 2026)

स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आज के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अंगद रणविजय के जाल में फंसने वाला है, वो  उसके साथ काम करने के लिए तैयार होने वाला है, ऐसा करने के बाद अंगद अपने ही परिवार को धोखा देने वाला है.ये बात पता लगते ही वृंदा अंगद से नाराज होने वाली है. दूसरी ओर मिहिर जल्द ही अस्पताल से घर वापस आने वाला है. वहीं मिहिर को जहां हादसा हुआ था, वहाँ से एक घड़ी मिलने वाली है, जिसे देखते ही मिहिर चौंकने वाला है. मिहिर को घड़ी से पता लगने वाला है कि तुलसी को कौन मारना चाहता हैं. वो घड़ी सुहास की होती है और सुहास की मदद से मिहिर रणविजय तक पहुँचने वाला है. मिहिर तुलसी को रणविजय के बारे में सबकुछ बताने वाला है.

मुन्नी और ऋतिक में बढ़ेगी नजदीकियां (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 11 February)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी सबके सामने रणविजय को एक्सपोज करने वाले हैं, ऐसे में रणविजय बुरी तरह फंसने वाला है. मिहिर और तुलसी रणविजय को कंपनी और घर से निकालने की तैयारी करने वाले हैं. लेकिन अंगद की वजह से वो रणविजय का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं दूसरी और वैलेंटाइन डे के मौके पर मुन्नी और ऋतिक एक बार फिर से करीब आने वाले हैं. मुन्नी और ऋतिक याद याद करने वाले हैं कि  कैसे वो सालों पहले साथ रहा करते थे. दोनों सोचने वाले हैं कि वो एक-दूसरे से दूर कैसे रह पाएंगे. ऐसे में मुन्नी और ऋतिक की नजदीकियां जल्द ही एक बड़ा तूफान लाने वाली हैं. ऋतिक की वजह से मुन्नी की सगाई टूटने वाली है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST