‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है और दर्शकों का पसंदीदा बन गया है. शो में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नॉयना फिर से मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए साजिश करने वाली है और बापजी के आगे सच लाने वाली है.
स्मृति ईरानी का फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का महा ट्विस्ट
‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 16 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीवी पर खूब धमाल मचाए हुए हैं. शो के चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. मेकर्स शो को दोबारा टीवी TRP में नंबर वन पर लाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि तुलसी को बचाने के लिए मिहिर खुद को चोट पहुंचा लेता है, जिसके बाद तुलसी हमेशा मिहिर का ध्यान रखती है. तुलसी को पता लग जाता है कि वो अभी भी मिहिर से प्यार करती है, लेकिन वो किसी के सामने दिखाती नही है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लेटेस्ट एपिसोड में आपको देखने को मिला सभी वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहे हैं, वहीं मिहिर ने भी तुलसी के लिए एक टेबल बुक किया है, लेकिन तुलसी को इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है. मिहिर उसे बहाने से रेस्टोरेंट में लेकर जाता है. वहीं नॉयना ने मिहिर के लिए टेबल बुक कराया होता है, हालांकि, वो इंतजार करती रह जाती है, लेकिन मिहिर नहीं पहुंचता है. जिसके बाद नॉयना का पारा हाई हो जाता है. दूसरी और तुलसी मिहिर के बुके से चुपके से एक गुलाब निकाल लेती है, जिसे वो घर लेकर जाती है और उसे देख मिहिर को याद करती है और खूब रोती है. वही ऋतिक बहाने करके मुन्नी मिलते हैं. वही मुन्नी का मंगेतर वहां आ जाता है और उसे ऋतिक पर शक होता है कि वो मुन्नी के करीब आने की कोशिश कर रही है
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर को करीब आता देख नॉयना का पारा हाई हो जाएगा, वो अब फिर से तुलसी से मिहिर को अलग करने की कोशिश करेगी और इस वजह से फिर से घटिया चाल चलने वाली है, नॉयना अब मिहिर और तुलसी का सच बापजी के सामने लाने वाली है. ऐसा होने के बाद मिहिर और उसके परिवार की मुसीबतें ओर भी बढ़ने वाली है, सच सामने आते ही बापजी की मदद करने से मना करने वाले हैं, ऐसे में मिहिर के हाथ से शांति निकेतन निकलने वाला है. लेकिन तुलसी मिहिर की फिर भी मदद करने वाली है और बापजी को मनाने वाली है… ऐसे में दर्शकों को देखने को मिल सकता है कि बापजी की वजह से मिहिर और तुलसी एक बार फिर से साथ आने वाले हैं. शायद शो में यह भी देखने को मिले कि तुलसी मिहिर को माफ कर दें और उसके सामने नॉयना का सारा सच आ जाए.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…