<
Categories: मनोरंजन

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler: तुलसी को बर्बाद करेगी नॉयना! मिहिर पर मंडराएगा मौत का साया! जानें शो का धमाकेदार ट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला हैं आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नॉयना तुलसी को बरबाद करने की कोशिश करेंगी, लेकिन उसका बाल भी बाका नहीं कर पाएगी. वहीं मिहिर का बड़ा एक्सीडेंट होने वाला है.

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 1 February 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय अपने धमाकेदार ड्रामा से दर्शको को खूब एंटरटेन कर रहा है. मेकर्स शो की TRP बढ़ाने के लिए खूब पापड़ बेल रहे हैं. स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अपने देखा की तुलसी साड़ियों का सारा ऑर्डर लेकर निकलती है. लेकिन नॉयना के कहने पर रणविजय और अंगद मिलकर तुलसी की ऑर्डर खराब करने की कोशिश करते हैं. लेकिन अजय को इस बात का पता लग जाता है और वो सारी साड़ियां बदल देता है. तुलसी की साड़ियां देखकर कंपनीवाले भी खुश हो जाते है और 10 लाख नई साड़ियां बनाने का ऑर्डरभी दें देते हैं. वही अब फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी ओर भी ज्यादा  मजेदार और दिलचस्प होने वाली है, शो के अपकमिंग ट्विस्ट दर्शको का दिल जीतने वाले हैं.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist In Upcoming Episode 1 February)

एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी का ऑर्डर पूरा होने की खबर सुनकर नॉयना का दिमाग खराब होने वाला है, वो तुलसी को नीचा दिखाने के लिए और भी घटिया-घटिया चाले चलने वाली है. लेकिन अपने नए साड़ियों के ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी खूब मेहनत करने वाली है. वही परी, अजय, अंगद और वृंदा भी तुलसी का इस काम में साथ देने वाले हैं. यह सब देखकर नॉयना एक बार फिर से तुलसी का काम बिगाड़ने का प्लान बनाएगी और विरानी हाउस के बड़े दुश्मन रणविजय से हाथ मिलाएगी.

नॉयना रणविजय के साथ मिलकर करेगी तुलसी को बरबाद (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 1 February)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देख सकते हैं कि नॉयना रणविजय के साथ मिलकर तुलसी का नई साड़ियों का ऑर्डर खराब करने की कोशिश करने वाली है, लेकिन अजय ऐसा होने से बचा लेगा और नॉयना-रणविजय तुलसी का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे. वहीं मिनटो में ही तुलसी के हाथ की बनी 10 लाख साड़ियां बिक जाएंगी. मार्क्ट में साड़ियों की जबरदस्त डिमांड से तुलसी रातों रात मालामाल होने वाली है. लेकिन नॉयना यह सब देखना बिल्कुल भी बरदाश नहीं करने वाली है.

मिहिर के साथ होगा बड़ा हादसा (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 In Latest Episode 1 February 2026)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द ही बड़ा धमाका होने वाला है, जो दर्शको को हैरान कर देने वाला हैं. कहा जा रहा है कि इस सीरियल में मिहिर का एक बड़ा और बुरा एक्सीडेंट होने वाला है, लेकिन एक्सीडेंट से पहले उसे पता लगेगा कि वो बरबाद होने वाला है और उसकी कंपनी बिकने वाली है. मिहिर ये सदमा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाएगा. मिहिर के एक्सीडेंट की खबर सुन तुलसी को बड़ा सदमा लगने वाला है. तुलसी अपने पैसे मिहिर के बिजनेस में लगाने वाली है और उसे बचाने की कोशिश करेगी. ऐसा होने के बाद तुलसी शान से शांति निकेतन में वापसी करने वाली है. तुलसी का दोबारा घर में आना नॉयना को घटकने वाला है और उसे बाहर का रास्ता दिखने वाला है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST