'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ड्रामे का फुल तड़का लगने वाला है. 31 जनवरी के एपिसोड में तुलसी-मिहिर परी के साथ खड़े होंगे. अपकमिंग प्रोमो के अनुसार परी-अजय एक बार फिर से हाथ थामेंगे. वहीं दूसरी ओर मिहिर का भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाला है मजेदार ट्विस्ट
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 31 anuary 2026: स्टार प्लस पर स्मृति ईरानी के फेमस किरदार तुलसी का धमाल जारी है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भावनाओं का ऐसा तूफ़ान आने वाला है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.
परी के जीवन में फिर नया मोड़ आने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि परी अपने एक्स हसबैंड अजय के साथ दोबारा शादी के बंधन में बंध सकती हैं.
परी रणविजय के चक्रव्यूह में फंसी हुई है. इसी बीच परी का एक्स हसबैंड अजय सीरियल में धमाकेदार वापसी करेगा. तलाक की कगार पर खड़ी परी अब रणविजय को पीछे छोड़ अजय संग नई शुरुआत करेगी. 31 जनवरी 2026 के एपिसोड में परी अजय से शादी कर अपनी बिगड़ी जिंदगी संवारेगी. लेकिन सवाल ये है कि क्या अजय का परिवार परी को माफ कर पाएगा?
तुलसी विरानी, जो हमेशा परिवार जोड़ने वाली सास बनीं, अब परी के लिए बड़ा कदम उठाएंगी. मिहिर के साथ मिलकर तुलसी परी-अजय की शादी करवाने का प्लान बनाएंगी. इस हाई वोल्टेज ड्रामे में तुलसी कहेंगी, “परी को खुश देखना मेरा फर्ज है!” लेकिन रणविजय की धमकी और गरिमा की कस्टडी केस से उलझन बढ़ सकती है. इस दौरान परी का दिल भी तुलसी के लिए पिघलता है.
ट्रैक में गौतम (सुमित सचदेव) की जीत तुलसी और विरानी परिवार को हिला देगी. गौतम की जीत से तुलसी को बड़ा झटका लगेगा. इधर मिहिर को पता चलता है कि उसकी कंपनी बड़े खतरे में है, जिसके बाद वो बहुत सारी शराब पी लेता है.
इसके बाद मिहिर का भयानक एक्सीडेंट हो जाता है. एक्सीडेंट की खबर मिलते ही तुलसी अस्पताल भागती है. इसी बीच नोयना तुलसी को नीचा दिखाने के लिए चालें चलेगी. वहीं दूसरी ओर परी अपनी बेटी से मिलने के लिए तड़पेगी.
रणविजय गारिमा कस्टडी केस में परी को धमकाएगा, लेकिन अजय परी के सपोर्ट में आ खड़ा होगा. रणविजय परी को ब्लैकमेल करेगा, लेकिन अजय उसकी ढाल बनकर रक्षा करेगा. वहीं दूसरी ओर गायत्री परी को तुलसी के खिलाफ भड़काएगी.
कुल मिलाकर सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. 31 जनवरी के एपिसोड में तुलसी-मिहिर परी के साथ खड़े होंगे. अपकमिंग प्रोमो के अनुसार परी-अजय एक बार फिर से हाथ थामेंगे. लेकिन अजय का परिवार परी को माफ करेगा या दोनों का रिश्ता फिर से टूटेगा?
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…