<

फरवरी में एंट्री मारेंगे Samsung Galaxy S26 सीरीज के ये दमदार स्मार्टफोन्स, दमदार लुक के साथ लीक हुआ पोस्टर

पोस्टर और ट्वीट के मुताबिक इवेंट का आयोजन 25 फरवरी को होगा. इस इवेंट में सैमसंग के फ्लैगशिप फोन आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह सीरीज कई आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जा सकता है.

Samsung Galaxy S26: सैमसंग अपनी A, M और S जैसी अलग-अलग सीरीज को लेकर काफी पॉपुलर है. अब सैमसंग अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने यानि फरवरी में S26 सीरीज बाजार में उतारी जा सकती है. हाल ही में सैमसंग की इस सीरीज की लॉन्च डेट लीक हो गई है. टिप्स्टर Evan Blass ने हाल ही में अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्टर शेर किया है.

पोस्टर और ट्वीट के मुताबिक इवेंट का आयोजन 25 फरवरी को होगा. इस इवेंट में सैमसंग के फ्लैगशिप फोन आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह सीरीज कई आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जा सकता है. 

फोन का लुक आया सामने

पोस्टर में Samsung Galaxy S26 लाइनअप के प्रमुख रंग का थोड़ा इशारा मिल रहा है. पोस्टर के बैकग्राउंड में एस26 लाइनअप का वायलेट यानि बैंगनी रंग देखने को मिल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी S26 लाइनअप को 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च से पहले S26, S26+ और S26 स्मार्टफोन्स का एक आइडिया मिल गया है, जिससे आप फोन के लुक को ध्यान में रखता हुए इसे खरीद सकेंगे.  

किन फीचर्स के साथ आएगा गैलेक्सी एस26?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी एस26 सीरीज कई फीचर्स से लैस होकर मार्केट में उतरने जा रहा है. हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इस सीरीज के फीचर्स को लेकर कई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन लीक के मुताबिक Galaxy S26 Ultra में 5x टेलिफोटो कैमर, जिसमें मेन लेंस 1.4 और टेलिशिफ्टिंग लेंस 2.9 के मिलते हैं. इसके साथ ही इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन और 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ यह सीरीज आपको 12 जीबी रैम के साथ देखने को मिल सकता है. 

S25 सीरीज के गिरे दाम

Galaxy S26 के अपडेट रिलीज होने के बाद से S25 सीरीज के दाम में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. गैलेक्सी एस 25 सीरीज की शुरूआती कीमत अब 80,999 रुपये है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST

‘तेलंगाना में ये क्या हो रहा है…’ कांग्रेस नेता ने दलित महिला को मारा थप्पड़, खींचे बाल, AAP ने उठाया सवाल

Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…

Last Updated: October 5, 2026 13:33:53 IST

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…

Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…

Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST

Team India October Schedule: भारतीय खिलाड़ियों के लिए महाभारत से कम नहीं होंगे अगले 30 दिन! एक के बाद एक होंगे बड़े मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Team India October Schedule: भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर…

Last Updated: October 5, 2026 12:43:14 IST

दिल्ली में नहीं रुक रहीं बिल्डिंग गिरने की घटनाएं, सुंदरी नगर में झुकी 6 मंजिला इमारत, अब क्या होगा?

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी…

Last Updated: October 5, 2026 12:31:44 IST