<
Categories: मनोरंजन

मुझे मेरे कंसेंट के बिना…बेतहाशा रोती रही एक्ट्रेस, नहीं की मदद सब के सब निकले मतलबी

रेखा की पहली फिल्म का वह रोमांचक और डरावना पल, जो आज भी चर्चा में है, सेट पर उनके को-स्टार ने बिना अनुमति उन्हें 5 मिनट तक जबरदस्ती चूमा। रेखा रोती रहीं ..

बॉलीवुड की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है उतनी ज्यादा उसमें ऐसी घटना ही होती हैं जब एक्ट्रेस को सेट पर अनकंफरटेबल और अनसेफ महसूस होता है. उनमें से एक घटना लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा के साथ घटी थी जिसे उनके जीवन पर काफी ज्यादा  असर डाला था, रेखा ने अपनी एक्टिंग और अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है लेकिन उनकी शुरुआती जीवन इतना आसान नहीं था शुरुआत के दिनों में सेट पर उन्हें  काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. 

शुरुआत और पहले एक्सपीरियंस ही बन बैठा भयावह

1969 में जब अपनी पहली फिल्म ‘अंजाना सफर’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा जिस फिल्म का बाद में नाम बदलकर “दो शिकारी” रखा गया.  फिल्म में उनके साथ बंगाली एक्टर विश्वजीत चटर्जी अहम रोल निभा रहे थे.  रेखा उसमें बिलकुल नई थी और इंडस्ट्री का उन्हें बिल्कुल भी एक्सपीरियंस नहीं था. फिल्म में एक रोमांटिक सीन था जिसमें विश्वजीत ने रेखा को बिना उनके कंसेंट के चूमा. ये घटना लगभग 5 मिनट तक चली और जिससे रेखा पूरी तरीके से शॉक्ड हो चुकी थी. 

अनकंफरटेबल और अकेला हुआ महसूस

रेखा ने अपनी बायोग्राफी रेखा :द अनटोल्ड स्टोरी” में इस घटना की बारे में बात की है.  इस घटना के अनुभव ने उनको मेंटली रूप से काफी ज्यादा चोट पहुंचाई थी वह रो रही थी और पूरी तरीके से अनकंफरटेबल थी लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं कि  थी.  उस समय रेखा केवल 15 साल की थी जबकि विश्वजीत 32 के करीब थे इतनी छोटी उम्र में उनके लिए ऐसा एक्सपीरियंस होना काफी दर्दनाक है. 

इंडस्ट्री में सुरक्षा और सम्मान की कमी

रेखा के एक्सपीरियंस से यह दिखा कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति नजरिया कितना ज्यादा सेंसिटिव था छोटे कलाकारों विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता था.  कास्टिंग काउच, हरासमेंट और सेट पर अनसेफ माहौल होना एक आम बात थी. 

घटना के बाद भी पाई काफी सक्सेस

इतनी दर्दनाक और घटिया एक्सपीरियंस होने के बावजूद रेखा ने अपने करियर को जारी रखा और उन्होंने अपने सेल्फ रिस्पेक्ट और वैल्यूज से समझौता नहीं किया. उनके आत्मविश्वास ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक बना दिया रेखा ने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर आप अपने डिसीजंस और सेल्फ रिस्पेक्ट के प्रति ईमानदार रहे हैं तो सफलता हासिल की जा सकती है और रेखा आज भी काफी ज्यादा लोगों की इंस्पिरेशन है नए-नए जनरेशन उन्हें अपना रोल मॉडल मानती है. 

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST