<
Categories: मनोरंजन

Video: स्कूल असेंबली के दौरान मासूम बच्चे का Cute डांस, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल असेंबली में प्रार्थना के दौरान धीरे-धीरे डांस करता दिखाई दे रहा है. देखें वीडियो...

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जो दर्शकों को उनके बचपन की याद दिला रहा है. इस वायरल वीडियो में एक छोटा सा मासूम लड़का स्कूल की असेंबली में यूनिफॉर्म पहने हुए प्रार्थना करता नजर आ रहा है. वह बच्चा आंखें बंद करके हाथ जोड़कर धीरे-खीर अपनी ही जगह पर डांस कर रहा है. वह उस पल में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है, जिस तरह एक भक्त भगवान की भक्ति में लीन हो जाता है. इस वीडियो में बच्चे के प्रसन्न और शांत भावों ने लोगों को इमोशनल कर दिया. 
उस मासूम बच्चे की प्यारी और मासूमियत भरी सच्ची भक्ति हर किसी का दिल जीत रही है. वीडियो में देखा जा सकता है डांस के दौरान उस बच्चे को इस बात की खबर नहीं है कि कोई उसे देख रहा है. वह सिर्फ अपनी प्रार्थना में लीन है. बच्चे की यही मासूमियत और भक्ति इस वीडियो को बेहद खास बनाती है. 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

बच्चे की प्रार्थना करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स खूब प्यार दे रहे हैं. इस वीडियो पर कई लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हमारे जीवन का सबसे मासूम और आनंदमय पल.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह सचमुच प्रार्थना का आनंद ले रहा है.’ इसके अलावा एक यूजर ने यह भी लिखा, ‘इसीलिए बचपन बहुत खास होता है.’

देखें वायरल वीडियो

वीडियो बनाने वाले की हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर यूजर्स उस शख्स की भी तारीफ कर रहे हैं, जिसने इस वीडियो को रिकॉर्ड करके इस खूबसूरत पल को शेयर किया. कई यूजर्स ने इस वीडियो में झलकने वाली खुशी और मासूमियत की सराहना की. यह वीडियो बच्चे के शैक्षणिक प्रदर्शन के बजाय उसकी भावनात्मकता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है. इससे पता चलता है कि स्कूल ने बच्चों को डांट या अनुशासन के डर के बिना अपनी भक्ति को खुलकर व्यक्त करने की अनुमति दी है. इस तरह की आजादी मिलने पर बच्चे खुद को सुरक्षित और स्थिर महसूस करते हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब वह बच्चा डांस कर रहा है, तो उसे अपने आसपास क्या चल रहा है, उसका कोई अंदाजा नहीं है. वह सिर्फ प्रार्थना के संगीत में डूबा हुआ है. वह धीरे-धीरे झूमता हुआ बेहद प्यारा लग रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST