WhatsApp Scam: WhatsApp यूजर्स सावधान. GhostPairing स्कैम के जरिए ठग आपका अकाउंट कंट्रोल कर सकते हैं. पूरी जानकारी और बचाव के टिप्स पढ़ें.
WhatsApp GhostPairing Scam
WhatsApp GhostPairing Scam : CERT-In की एडवाइजरी के मुताबिक, यह एक हाई सिवियरिटी वाला यानी गंभीर अटैक है. यह WhatsApp GhostPairing स्कैम एक नया और खतरनाक साइबर धोखाधड़ी का तरीका है, जिसमें अपराधी आपके WhatsApp अकाउंट को बिना OTP, पासवर्ड या SIM स्वैप के नियंत्रित कर लेते हैं.
एक ऐसा फर्जी तरीका है जिसमें स्कैमर्स व्हाट्सएप की डिवाइस-लिंकिंग फीचर का दुरुपयोग करते हैं. यह फीचर आमतौर पर WhatsApp Web या डेस्कटॉप से कनेक्ट होने के लिए होता है, लेकिन स्कैम में इसे गैरकानूनी तरीके से जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
आपको एक संदेश आता है जो जान-पहचान वाले व्यक्ति से लगता है, जैसे “Hey! तुम्हारी फोटो मिल गई है”, और उसके साथ एक लिंक होता है.
लिंक आपको एक नकली वेबपेज पर ले जाता है जो व्हाट्सएप या फेसबुक जैसा दिखता है.
पेज पर आपको “वेरिफाई” के लिए फोन नंबर डालने को कहा जाता है और फिर WhatsApp एक पेयरिंग कोड भेजता है.
जब आप वह कोड डालते हैं, तो दुर्भावनापूर्ण व्यक्ति का डिवाइस आपके WhatsApp अकाउंट से जुड़ जाता है, और वह आपके चाट्स, फोटो और मेसेज को देख सकता है और भेज भी सकता है.
किसी भी संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें, खासकर अगर वह किसी जान-पहचान वाले से आता दिख रहा हो.
इस स्कैम की खास बात यह है कि यह तकनीकी हैकिंग नहीं है, यह सोशल इंजीनियरिंग का उपयोग करता है, यानी इंसानी भरोसे का फायदा उठाता है.
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…
World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…
Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…
Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…