Hina Khan in Lock Upp 2 : हिना खान लॉक अप सीजन 2 में स्पेशल अपीयरेंस देने वाली हैं, एक्ट्रेस की एंट्री से सालों बाद कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के साथ एक टेंशन भरा रीयूनियन होने वाला है.
हिना खान और शिल्पा शिंदे
Hina Khan Shilpa Shinde Reunion in Lock Upp 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ हर एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है क्योंकि कंटेस्टेंट के बीच तीखी झड़पें हो रही हैं.
कुछ दिनों से हिना खान के लॉक अप में आने की खबरें आ रही थीं. हाल ही में मेकर्स ने आखिरकार उनके आने की पुष्टि करते हुए एक नया प्रोमो जारी किया है. जजमेंट डे के प्रोमो वीडियो में हिना खान और उर्फी जावेद जनता की आवाज के रूप में नजर आईं.
जजमेंट डे में हिना खान और उर्फी जावेद जनता की आवाज के रूप में शो में आएंगी. इस दौरान हीना खान पांच ‘एट रिस्क’ कैदियों वरुण यादव, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे और पामेला सेरेना से पूछताछ करेंगी. वीडियो की शुरुआत उर्फी से होती है, जो सभी पांचों कैदियों में से सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है? वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा दोनों शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं. अपनी वजह बताते हुए, हर्षद बताते हैं, “ऐसे ऐसे कमेंट्स मारेंगी जिससे आदमी प्रोवोक हो जाए…” वहीं हिना हर्षद से कहती हैं, “लेडीज एंड जेंटलमैन, वो आपके लिए शिल्पा शिंदे हैं…”
शो में अपूर्वा मुखीजा धीरज धूपर का नाम लेंगी, शिल्पा शिंदे राम कपूर का नाम लेंगी और वहीं दूसरी ओर शिवांगी हर्षद चोपड़ा का नाम लेकर सबको चौंका देंगी. जजमेंट के दिन एक एलिमिनेशन होगा और ‘एट रिस्क’ घरवालों में से वरुण यादव, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे, पामेला सेरेना शो छोड़ते हुए दिखेंगे.
Virat Kohli on LinkedIn: विराट कोहली के पहले लिंक्डइन पोस्ट की चर्चा तेज. जानें उनके…
UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…
Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते…
IND vs WI 4th T20I 2026 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20…
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…