Lock Upp 2 Promo: 'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की बहस के बीच हर्षद चोपड़ा भी शामिल हो गए. बहस के दौरान उन्होंने श्रेया को मिडिल फिंगर दिखाई, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया.
Lock Upp 2 में बवाल! Harshad Chopda ने Shreya को दिखाई Middle Finger; सोशल मीडिया पर Troll
Harshad Chopda Controversy: ‘लॉक अप 2’ के एक नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर गुस्सा फैला दिया है. दरअसल, एक्टर हर्षद चोपड़ा को जेल के अंदर एक गरमागरम बहस के दौरान साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए देखा गया.
दरअसल, ये झगड़ा शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच लड़ाई के दौरान शुरू हुआ. जब बहस बढ़ी, तो हर्षद बीच में आ गए, जिससे श्रेया के साथ उनकी कहासुनी हो गई. श्रेया ने दोनों से कहा कि ‘वे एक साथ आकर उन पर हमला करने के बजाय एक-एक करके बोलें’. हालांकि, प्रोमो एक चौंकाने वाले नोट पर खत्म हुआ जिसमें हर्षद ने उन्हें अपनी मिडिल फिंगर दिखाई. जिससे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है.
प्रोमो सामने आने के बाद फैंस ने अपनी निराशा जाहिर करने के लिए X पर कई लोगों ने हर्षद के व्यवहार की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, ‘इतना अंधा, मुझे भी यकीन नहीं हो रहा भाई. एक हद तक ठीक है और हर्षद को हमेशा अपनी बाउंड्री पता थी और लड़कियों से वो ऐसी बात भी नहीं करेगा जैसा श्रेया से कर रहा है, चाहे कुछ भी हो. पहले हफ़्ते हर्षद-श्रेया का झगड़ा अभी भी भरोसेमंद था, अभी पता नहीं.’ एक और यूजर ने एक्टर के बर्ताव की बुराई करते हुए लिखा, “हर्षद चोपड़ा अपना असली रूप तभी दिखाते हैं, जब वह श्रेया कालरा से बहस करते हैं.
लॉक अप 2 में कई स्टार्स वाले कंटेस्टेंट हैं, जिनमें हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, राम कपूर, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला और टेलीविज़न और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई और पॉपुलर चेहरे शामिल हैं.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…