<
Categories: मनोरंजन

Yeh Awarapan: इश्क के दर्द में तड़पते दिखे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज; अरिजीत की आवाज ने किया कायल

Yeh Awarapan Song: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल सान्ग 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है.

फिल्म ‘आवारापन 2’ के मेकर्स ने सिंगर अरिजीत सिंह का गाया हुआ एक रोमांटिक ट्रैक ‘ये आवारापन’ रिलीज़ किया है. इस गाने में एक्टर इमरान हाशमी मोहब्बत में तड़पते दिख रहे हैं. फिल्म के पहले गाने के रिलीज के बाद अब इसका टाइटल ट्रैक भी सामने आ गया है. 

क्या है गाने में?

3 मिनट 18 सेकेंड के गाने ‘ये आवारापन’ में इमरान हाशमी का कैरेक्टर सुनसान सड़कों पर गाड़ी चलाता हुआ, बंजर जमीन पर घूमता हुआ, कम रोशनी वाली जगहों पर अकेले बैठा हुआ, कबूतरों को दाना खिलाता हुआ, अपनी प्रेमिका की कब्र पर जाता हुआ और अपने दर्द को शराब में डुबोता हुआ दिखाया गया है. वह दुख में डूबा हुआ और ऐसी यादों के बोझ तले दबा हुआ लगता है जो मिटती नहीं हैं.

अरिजीत सिंह की आवाज ने लोगों को बनाया दीवाना

इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने. वहीं, इसमें म्यूजिक दिया है अमाल मलिक ने. इसके अलावा इस गीत के बोल रश्मि विराग द्वारा लिखे गए हैं. ये गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि अरिजीत सिंह ने इससे म्यूजिक की दुनिया में वापसी की है. 39 साल के सिंगर अरिजीत ने 27 जनवरी को अनाउंस किया था कि वह प्लेबैक सिंगिंग से दूर जा रहे हैं और कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे. ‘ये आवारापन’ के साथ, वह एक ऐसे गाने के साथ लौटे हैं जिसे ‘आवारापन 2’ में एक अहम इमोशनल एंकर के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है. 

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, शबाना आज़मी, सुरेंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार हैं. फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है, नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है. यह 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है.

यह खबर भी पढ़ें: ‘आज मेरे लिए बेहद खास दिन है…’ नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भावुक हुईं यामी गौतम, लिखा नोट

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST