Chand Dekh Lena Teaser: सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' के नए गाने 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज हो गया है. सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
'चांद देख लेना' गाने का टीजर रिलीज
Maatrubhumi New Song Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ इन दिनों चर्चाओं में बनी है. आज मेकर्स ने फिल्म के नए गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर जारी किया है. इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का अंदाज दर्शकों को रास आ रहा है.
‘मातृभूमि’ फिल्म के नए गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज किया गया है. इस 22 सेकेंड के टीजर में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच की केमिस्ट्री काफी शानदार है.
इस गाने की दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘चलो भाई लोग ईद पर चांद देखने की तैयारी करो.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘गाना तो सुन्दर है, लेकिन फ़िल्म सुन्दर होगी ये तो रिलीज़ के बाद पता चलेगा.’
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटनाओं से प्रेरित है, जहां 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक घातक झड़प हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब रिलीज को लेकर अटकलें लगने लगी हैं, क्योंकि पोस्टर में कोई रिलीज डेट मेंशन नहीं है.
Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट हरियाणा से आई एक महिला अपने पति…
Air India New Ticket Price: वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि…
MP Board Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही 10वीं, 12वीं…
Iran Ceasefire: शरीफ ने अपनी पोस्ट में लिखा "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े का…
Coconut Water or Sugarcane Juice: गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी या गन्ने का…