<
Categories: मनोरंजन

रजनीकांत या कमल हासन नहीं, इस एक्टर ने अकेले निभा डाले 45 किरदार, बना दिया रिकॉर्ड; जानिए कौन सी है फिल्म

Aaranu Njan Movie: क्या आपने कभी ऐसे एक्टर के बारे में सुना है, जिसने एक ही फिल्म में 2-4 नहीं, बल्कि 45 किरदार निभाए हों. अगर नहीं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही एक्टर और उस फिल्म के बारे में.

Actor Johnson George: भारतीय फिल्मों में अक्सर एक्टर डबल या ट्रिपल रोल करते नजर आते हैं. लेकिन इससे ज्यादा किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल का काम हो सकता है. इस गलतफहमी को साउथ एक्टर कमल हासन ने तोड़ा, जिन्होंन ‘दशावतारम’ फिल्म में 10 रोल किए थे. इसके अलावा कुछ और एक्टर भी हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म या सीरीज में 4-5 रोल किए हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक ही फिल्म में 45 रोल किए. तो किस बात की देर चलिए जानते हैं. 

कौन है वो अभिनेता?

हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि मलयालम एक्टर-कॉमेडियन जॉनसन जॉर्ज हैं. इस अभिनेता ने एक ही फिल्म में एक व्यक्ति द्वारा निभाए गए सबसे अधिक किरदारों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अभिनेता ने एक ही फिल्म में 45 किरदार निभाए हैं. 

कौन सी है वो फिल्म?

मलयालम अभिनेता जॉनसन जॉर्ज ने फिल्म ‘आरानु नजान’ में यह इतिहास रचने का काम किया है. अभिनेता ने फिल्म में महात्मा गांधी, विवेकानंद, एपीजे अब्दुल कलाम और यीशु जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से लेकर लियोनार्डो दा विंची तक के किरदार निभाए. एक्टर ने प्रत्येक किरदार के लिए विशिष्ट हाव-भाव, रूप-रंग अपनाया, जो एक रिकॉर्ड है. एक घंटे 47 मिनट की अवधि वाली यह फिल्म सिनेमा के क्षेत्र में एक अनूठी उपलब्धि है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जॉनसन जॉर्ज की इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है, जिससे फिल्म इतिहास में उनका स्थान पक्का हो गया है.

फिल्म के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन पीआर उन्नीकृष्णन ने किया है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक ‘ग्लोब मैन’ की कहानी दिखाती है. वह महात्मा गांधी की प्रतिमा को देखते हुए महसूस करता है कि उसके अंदर अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक व्यक्तित्वों में बदलने की अनोखी क्षमता है. धीरे-धीरे वह कई मशहूर हस्तियों के रूप में नजर आता है और उनकी झलक दर्शकों को दिखाता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST